Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर में भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, कई जख्मी

भोजपुर में भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, कई जख्मी

शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी सागर गांव के पास हुई घटना

Four Lane Accident: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए सभी लोग मजदूरी करके वापस लौट रहे थे

  • हाइलाइट :- Four Lane Accident
    • शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव के पास हुई घटना
    • घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई

आरा/शाहपुर भोजपुर जिला से बड़ी खबर जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वही कई लोग जख्मी हो गये। मृतकों में तीन महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए सभी लोग मजदूरी करके वापस लौट रहे थे, इसी दौरान पिकअप वैन अनियंत्रित होकर फोरलेन पर पलट गई।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरीके से जख्मी हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार होने वाले सभी मजदूर मसूरी की कटनी करने के बाद गाड़ी से लौट रहे थे, इसी दौरान ये घटना हुई.

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular