Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर पंचायत: लाखों खर्च के बाद शोपीस बना सामुदायिक शौचालय

शाहपुर नगर पंचायत: लाखों खर्च के बाद शोपीस बना सामुदायिक शौचालय

सामुदायिक शौचालय निर्माण के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी

Shahpur Nagar – Community toilet; शाहपुर नगर पंचायत में लाखों रुपये खर्च करके शौचालय तो बना दिए गए लेकिन, उनका ताला नहीं खुलता है। कुछ शौचालय बाहर से तो तैयार दिखते हैं लेकिन, अंदर सुविधाएं नदारद हैं। ऐसे में सरकारी पैसे की बर्बादी साफ दिख रही है।

  • हाइलाइट :- Shahpur Nagar – Community toilet
    • सामुदायिक शौचालय निर्माण के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी
    • शाहपुर नगर में सरकारी तलाब की जमीन पर बना है सामुदायिक शौचालय

आरा/शाहपुर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार की कोशिश रही कि खुले में शौच से लोगों को मुक्ति मिले, लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से यह योजना पूरी तरह सफल नहीं हो पाई। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही है। योजना के तहत बनाये गये सामुदायिक शौचालयों का हाल बेहाल है।

सरकारी तलाब की जमीन पर बना सामुदायिक शौचालय

शाहपुर नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत विभिन्न जगहों पर सामुदायिक शौचालय तो बने लेकीन वो मानकों के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं। निर्माण होने के बाद आज तक इन सामुदायिक शौचालयों को शुरू नहीं किया गया। वर्तमान में इनकी स्थिति बदहाल है। न शौचालय में साफ सफाई का ध्यान दिया जा रहा है और न ही पानी की व्यवस्था है। हद तो तब हो गई जब इनमे एक सामुदायिक शौचालय को सरकारी तलाब की जमीन पर ही बना दिया गया है। और दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित कृषि भवन के पास किया गया।

सामुदायिक शौचालय निर्माण के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी

लाखों रुपये खर्च करके शौचालय तो बना दिए गए लेकिन, उनका ताला नहीं खुलता है। कुछ शौचालय बाहर से तो तैयार दिखते हैं लेकिन, अंदर सुविधाएं नदारद हैं। ऐसे में सरकारी पैसे की बर्बादी साफ दिख रही है।

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत नगर के लोगों को सुविधा मिल सके इस प्रकार सामुदायिक शौचालयों का निर्माण नहीं कराकर ऐसे जगहों को चिन्हित किया गया जहां स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही है। जिसका रख रखाव ही नहीं हो रहा है।

अब देखना यह होगा कि इस मामले में किस हद तक जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाती है, या फिर इसी प्रकार नगर पंचायत शाहपुर व अनुबंधित एजेंसी की सांठगांठ कर कागजों में शौचालयों का रख- रखाव किया जाता रहेगा।

पढ़ें :- शाहपुर की ताजा खबर , हिन्दी ब्रेकिंग न्यूज

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular