Homeबिहारआराराजकुमार ने लिया प्रभार, डीएम महेंद्र कुमार ने बुके देकर किया स्वागत

राजकुमार ने लिया प्रभार, डीएम महेंद्र कुमार ने बुके देकर किया स्वागत

भोजपुर डीएम महेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आरा लोकसभा एवं अगिआंव सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव में बेहतर प्रशासनिक मैनेजमेंट के लिए अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

DM Rajkumar: भोजपुर डीएम महेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आरा लोकसभा एवं अगिआंव सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव में बेहतर प्रशासनिक मैनेजमेंट के लिए अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

  • हाइलाइट :- DM Rajkumar
    • दोबारा पदभार ग्रहण करने वाले डीएम राजकुमार के पिछले कार्यों की भी प्रशंसा की गई

आरा: डीएम राजकुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यालय कक्ष में डीएम महेंद्र कुमार से डीएम का दोबारा प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान डीएम महेंद्र कुमार ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। कार्यभार के बाद चंदवा रिजॉर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों अधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान डीएम महेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आरा लोकसभा एवं अगिआंव सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव में बेहतर प्रशासनिक मैनेजमेंट के लिए अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही अधिकारियों के साथ कम समय में कुशल प्रशासनिक समन्वयक व्यवस्था के लिए बधाई दी गई।

दूसरी ओर दोबारा पदभार ग्रहण करने वाले डीएम राजकुमार के पिछले कार्यों की भी प्रशंसा की गई। इस दौरान उन्होंने आगे जिले के विकास को गति देने की बात कही। इस मौके पर एडीएम मनोज कुमार झा, सदर एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव के अलावा कई एसडीओ, प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular