Homeआरा भोजपुरबिहियाब्रेकिंग खबर: गंगा नदी में डूबें चार लड़के, प्रशासन द्वारा की जा...

ब्रेकिंग खबर: गंगा नदी में डूबें चार लड़के, प्रशासन द्वारा की जा रही तलाश

भोजपुर जिले के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत गंगा नदी के शिवपुर घाट पर गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने के दौरान गंगा नदी में चार लड़कों की डूबने से अफरा तफरी मच गई है।

Shivpur Ghat – Ganga River : भोजपुर जिले के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत गंगा नदी के शिवपुर घाट पर गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने के दौरान गंगा नदी में चार लड़कों की डूबने से अफरा तफरी मच गई है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Shivpur Ghat – Ganga River
    • गंगा नदी में डूबे हुए सभी बच्चे बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के बताए जा रहे हैं

आरा: भोजपुर जिले के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत गंगा नदी के शिवपुर घाट पर गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने के दौरान गंगा नदी में चार लड़कों की डूबने से अफरा तफरी मच गई है। प्रशासन द्वारा डूबे हुए लापता लड़कों की तलाश की जा रही है। लेकिन डूबने के दो घंटे बाद भी लड़कों का कोई अता-पता नहीं चल सका है।

गोताखोरों द्वारा बच्चों की तलाश की जा रही है। लेकिन गंगा नदी के तिलहटी में तेज धार होने के कारण लड़कों का का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबे हुए सभी बच्चे बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के बताए जा रहे हैं।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिवपुर घाट पर बना रहे ब्रिज के 200 मीटर पश्चिम लड़के सेल्फी लेने के दौरान गंगा नदी में गिर पड़े एवं नदी के गहरे पानी में चले गए। इसके बाद लोगों द्वारा बचाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन लोग लड़कों तक पहुंच पाते तब तक चारों लड़के गहरे पानी में डूब गए और गंगा नदी के तिलहटी में तेज धार होने के कारण लापता हो गए।

बहोरनपुर ओपी प्रभारी अभय शंकर सिंह के अनुसार लड़कों के खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोर लगाए गए हैं लापता लड़के बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के बताए जा रहे हैं। जिनका नाम दीपू यादव, सोनू यादव, निशु शर्मा तथा रामजी गोंड़ है।

Bijay singh

Most Popular