Sunday, October 6, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeBhojpur Crime : घर पर चढ़कर युवक की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Bhojpur Crime : घर पर चढ़कर युवक की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Shatrughan Yadav Murder : बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर बथानी गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद को लेकर हथियारबंद लोगो ने घर पर चढ़कर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

  • हाइलाइट :Shatrughan Yadav Murder
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोडा दम
    • पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा किया बरामद
    • शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
    • चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर बथानी गांव में शुक्रवार की रात घटी घटना

आरा: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर बथानी गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद को लेकर हथियारबंद लोगो ने घर पर चढ़कर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही चांदी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से गोली का तीन खोखा भी बरामद किया है। इसके पश्चात पुलिस अपराधों की पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर बथानी गांव निवासी सुरेंद्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न यादव है। वह युवा किसान था।

Ankit
Guput

भाई बोला: ताबडतोड़ फायरिंग कर उतारा मौत के घाट
इधर, मृतक के बड़े भाई कर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल के पास उनका भाई टहलने गया था। जहां आरोपी युवक भी अपने साथियों के साथ मौजूद था। स्कूल पर ही उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद उनका भाई स्कूल से घर पर आ गया। तभी आरोपी युवक अपने अन्य साथियों के साथ हाथ में हथियार लेकर उनके घर पर और उनके भाई पर ताबातोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से उसकी भाई की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां कांति देवी, पत्नी पूजा देवी, एक पुत्र गुलशन एवं एक पुत्री पीहू है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। उसकी मां कांति देवी, पत्नी पूजा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh

एसपी बोले:आरोपित की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी जारी
इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि चांदी थाना अंतर्गत रतनपुर बथानी गांव के रहने वाले शत्रुघ्न यादव और कौशल यादव लड़कों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान कौशल यादव के द्वारा शत्रुघन यादव के ऊपर दो गोली मारी गई। जिससे शत्रुघन यादव घायल हो गए। परिजन घायल को तुरंत सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि शत्रुघन यादव पिता सुरेंद्र यादव और कौशल यादव आपस में परिचित है। किसी बात को लेकर दोनों में आपस में शाम करीब साढ़े आठ बजे झगड़ा हुआ। उसी दौरान कौशल यादव के द्वारा शत्रुघन यादव पर गोली फायर कर दी गई। जिससे कि बाद में घायल की मृत्यु हो गई। अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम अभियुक्त कौशल यादव को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी है। अभियुक्त की गिरफ्तार जल्द ही सुनिश्चित कर ली जाएगी और घटना के होने में जो भी कारण है। अनुसंधान के उपरांत उस कारण का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisment -
Ranglal
कामेश्वर कुमार राज
शम्भू कुमार भगत

Most Popular

Don`t copy text!