Homeबिहारआराआरा में तीन दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव बरामद

आरा में तीन दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव बरामद

Maulabagh: मृतक नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग (बीबी जान का हाता) निवासी स्व.मो.अख्तर का 18 वर्षीय पुत्र मो.फिरोज है। वह पेशे से रिक्शा चालक था।

Maulabagh: मृतक नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग (बीबी जान का हाता) निवासी स्व.मो.अख्तर का 18 वर्षीय पुत्र मो.फिरोज है। वह पेशे से रिक्शा चालक था।

  • हाइलाइट : Maulabagh
    • तीन दिन पूर्व घर से निकले रिक्शा चालक का शव बरामद
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • शहर के मझौंवा गांव शिव शक्ति नगर के समीप से गुरुवार की दोपहर बरामद हुआ शव

खबरे आपकी: आरा में तीन दिन पूर्व घर से निकले एक रिक्शा चालक का शव बरामद हुआ। उसका शव शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव के हवाई अड्डा के समीप शिव शक्ति नगर स्थित बगीचे से गुरुवार की दोपहर बरामद किया गया है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग (बीबी जान का हाता) निवासी स्व.मो.अख्तर का 18 वर्षीय पुत्र मो.फिरोज है। वह पेशे से रिक्शा चालक था।

इधर, मृतक की बड़ी बहन असगरी बेगम ने ‘खबरें आपकी’ बताया कि सोमवार की शाम करीब तीन बजे वह घर से रिक्शा चलाने जाने की बात कहकर निकला। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी बीच गुरुवार की दोपहर मझौंवा गांव के हवाई अड्डा के शिव शक्ति नगर स्थित बगीचे में चरवाहे द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी।

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उसके कपड़े व चप्पल को देखकर उसकी पहचान की। इसके पश्चात उनके द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular