Homeबिहारआराआरा के पूर्व सांसद आर के सिंह ने विभिन्न योजनाओं का किया...

आरा के पूर्व सांसद आर के सिंह ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन

Former MP RK Singh: पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह पूर्व सांसद आर के सिंह भोजपुर जिला के विभिन्न कार्यक्रम मे शामिल होने आरा पहुंचे।

Former MP RK Singh: पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह पूर्व सांसद आर के सिंह भोजपुर जिला के विभिन्न कार्यक्रम मे शामिल होने आरा पहुंचे। इसके बाद जिले के विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन किया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Former MP RK Singh
    • आरा विधानसभा के सनदिया मे खेल समारोह का उद्घाटन
    • जगदीशपुर विधानसभा के दलीपपुर में बाँक्स कलभ्रट का उद्घाटन
    • शाहपुर विधानसभा के सेमरिया ओझा पट्टी में छठ घाट का उद्घाटन

आरा: पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह पूर्व सांसद आर के सिंह भोजपुर जिला के विभिन्न कार्यक्रम मे शामिल होने आरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरा विधानसभा के सनदिया मे खेल समारोह का उद्घाटन किए। उसके बाद आरा परिसदन मे कार्यकताओं और समर्थकों के साथ मुलाकात किया। कार्यकताओं ने विभिन्न समस्याओं से पूर्व सांसद को अवगत कराया, जिसको ध्यानपूर्वक सुनकर पूर्व सांसद ने समाधान करने की बात कही।

पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा के पूर्व सांसद आर के सिंह ने कहा कि बिहार मे जनता सुशासन और सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार ही चाहती है, जिसे नीतीश कुमार के नेतृत्व मे ही 2025 का एनडीए सरकार बनेगी। राजद के युवराज द्वारा यात्रा करने का मतलब यहाँ की जनता समझती है। उनके पास कैई योग्यता नही है। केवल अपने पिताजी के नाम पर राजनीति करना है।

इधर, जिले के जगदीशपुर विधानसभा के दलीपपुर में बाँक्स कलभ्रट और शाहपुर विधानसभा के सेमरिया ओझा पट्टी गांव में छठ घाट का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह पूर्व आरा लोकसभा सांसद आर के सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री आर के सिंह का विभिन्न जगहो पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे अंकित पांडेय , बंटी पांडेय, धर्मेन्द्र गुप्ता, कृष्णकांत सिंह, पंकज तिवारी सहित एनडीए गठबंधन के सैकडों कार्यकर्ता, समर्थक तथा आम जन शामिल हुए।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular