Thursday, September 19, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरआरा कोर्ट जाने के दौरान सगे भाइयों को मारी गोली, महिला लाइनर...

आरा कोर्ट जाने के दौरान सगे भाइयों को मारी गोली, महिला लाइनर गिरफ्तार

भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में सोमवार की सुबह संपत्ति विवाद को लेकर सगे भाइयों को गोली मार दी गई। इसमें एक की मौत हो गई।

Perhap Murder: भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में सोमवार की सुबह संपत्ति विवाद को लेकर सगे भाइयों को गोली मार दी गई। इसमें एक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट : Perhap Murder
    • आपसी संपत्ति विवाद में सगे भाइयों को मारी गोली एक की मौत, दूसरा जख्मी
    • घर से आरा कोर्ट जाने के दौरान घात लगाकर की गई फायरिंग
    • जख्मी का अस्पताल में कराया जा रहा इलाज, हालत खतरे से बाहर
    • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला लाइनर को लिया हिरासत में
    • अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन
    • एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटी

Perhap Murder आरा: सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में सोमवार की सुबह संपत्ति विवाद को लेकर सगे भाइयों को गोली मार दी गई। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोली मारने का आरोप मृतक के चचेरे भतीजे प्रियांशु व उसके साथी पर लगाया गया है। घटना को लेकर अपना-तफरी मची रही। सूचना प्राप्त होते ही सहार थानाध्यक्ष के साथ पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है, जिससे कि वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु तमाम साक्ष्य का संकलन किया जा सके। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला लाइनर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक पेरहाप गांव निवासी कमलेश राय हैं। वही जख्मी मृतक का भाई मनोरंजन राय है। उसे कंधे के पास गोली लगी है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि कमलेश राय के पिता तीन भाई थे। उसमें एक चाचा नि:संतान थे। उनकी लगभग सारी संपत्ति कमलेश राय और उसके भाई ने अपने नाम कर ली थी, जिसके कारण चचेरे भाई प्रियांशु राय और उनके परिवार से विवाद चल रहा था। पूर्व में भी जमीनी विवाद और संपत्ति विवाद में ही दोनों परिवार में आपस में गोली चल चुकी है।

पुराने ही एक मामले में आज कमलेश राय और मनोरंजन राय आरा सिविल कोर्ट जाने के लिए घर से जैसे ही निकले। घर के पास ही प्रियांशु राय और उसका एक साथी झाड़ी में घात लगाकर छिपे हुए थे। जैसे ही कमलेश राय और मनोरंजन राय घर से बाहर सड़क पर आते हैं। वैसे ही प्रियांशु राय और उसके साथी के द्वारा उनके ऊपर फायरिंग कर दी जाती है, जिसमें की कमलेश राय की घटनास्थल पर मृत्यु हो जाती है।

प्रियांशु राय तथा उसके साथी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस टीम जगह-जगह अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी आरंभ कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर इस घटना में लाइनर का काम करने वाली महिला अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। जल्दी अभियुक्त गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी तथा आगे की विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -
Shahpur - Bhojpur -Fllod
Shahpur - Bhojpur -Fllod

Most Popular