Homeबिहारआरारजनीश त्रिपाठी के निधन से पत्रकारिता जगत को हुई अपूरणीय क्षति- हुलास

रजनीश त्रिपाठी के निधन से पत्रकारिता जगत को हुई अपूरणीय क्षति- हुलास

Hulas Pandey – Rajneesh Tripathi: श्री पांडेय ने कहा कि रजनीश त्रिपाठी को मैं व्यक्तिगत रूप से जानता था। वे लेखनी के धनी व्यक्ति थे। वे निर्भीक पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। अपनी लेखनी से हमेशा सत्य को उजागर करते थे।

jay kumar
  • हाइलाइट : Hulas Pandey – Rajneesh Tripathi
    • दिवंगत पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
    • हुलास पांडेय ने होम्योपैथ चिकित्सक पंकज शर्मा की माता जी एवं महेश राय के दादाजी के निधन पर जताया शोक

आरा: लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय रविवार की शाम दिवंगत पत्रकार रामाकांत त्रिपाठी उर्फ रजनीश त्रिपाठी के घर शहर के चरखंभा गली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार के शोक संतप्त परिवार एवं बड़े भाई से मुलाकात कर ढांढस बंधाया तथा दु:ख की इस घड़ी में साथ रहने की बात कही।

श्री पांडेय ने कहा कि रजनीश त्रिपाठी को मैं व्यक्तिगत रूप से जानता था। वे लेखनी के धनी व्यक्ति थे। वे निर्भीक पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। अपनी लेखनी से हमेशा सत्य को उजागर करते थे। उनके असामायिक निधन से भोजपुर के पत्रकारिता जगत एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है।

इसके बाद वे शहर के नवादा स्थित होमियोपैथ चिकित्सक डॉ. पंकज शर्मा के घर पहुंचे । उन्होंने चिकित्सक की माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। तत्पश्चात पूर्व एमएलसी चंदवा हाउसिंग कॉलोनी निवासी महेश राय के आवास पर गये। जहां उन्होंने महेश राय के दादा सुरेंद्र राय की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर संवेदना प्रकट की।

इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष मंटू सिंह, सुशील मौआर, पूर्व एमएलसी के प्रतिनिधि निलेश उपाध्याय, अशोक कुमार उर्फ साधु जी, पुतुल सिंह, नवीन बाबा, राकेश दुबे, डब्लु जैन सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular