Homeआरा भोजपुरशाहपुरपूर्व विधायक मुन्नी देवी द्वारा शाहपुर को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की...

पूर्व विधायक मुन्नी देवी द्वारा शाहपुर को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग

राज्य सरकार के मंत्रियों से मिली पूर्व विधायक मुन्नी देवी, शाहपुर विधानसभा के सभी जलमग्न पंचायत को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग ।

Shahpur flood Area: पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने राज्य सरकार के मंत्रियों से मिलकर भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।

  • हाइलाइट :Shahpur flood Area
    • राहत और पुनर्वास कार्यों में गति को लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों से मिली पूर्व विधायक मुन्नी देवी
    • बाढ़ प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता, चिकित्सा सेवाएं और आवासीय सुरक्षा प्रदान करने की मांग

Shahpur flood Area आरा/शाहपुर: पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने राज्य सरकार के मंत्रियों से मिलकर भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा ने प्रदेश के मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह भूमि राजस्व मंत्री डा. दिलीप जयसवाल के साथ मुलाकात कर अपने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को आपदा प्रबंधन सहायता और समुचित राहत उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही गंगा नदी के तेज धारा में जवइनिया गांव के ध्वस्त मकानों का मुआवजा सहित पुनःविस्थापित करने एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी। मंत्री द्वारा प्रधान सचिव भूमि सुधार विभाग को बुलाकर तुरंत आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही पूर्व विधायक से मिले फ़िडबैक के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जयसवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दूरभाष पर बात की और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया। प्रधान सचिव राजस्व विभाग ने मंत्री के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी शाहपुर से बात कर ध्वस्त घर के पीड़ितों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बांस का घर बनाने का निर्देश दिया और आपदा प्रबंधन सहायता के तहत समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही शाहपुर विधानसभा के सभी जलमग्न पंचायत जल्द ही बाढ़ प्रभावित घोषित होंगे।

पूर्व विधायक द्वारा पशुपालन मंत्री रेणु कुमारी से मिलकर पशुओं का चारा उपलब्ध कराने के साथ मवेशी चिकित्सक को क्षेत्र में भ्रमण करने और स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंत्री मंगल पांडे से मिलकर क्षेत्र में मेडिकल कैंप चलाने तथा क्षेत्र में खड़ी फसलों की हुए क्षति का जल्द सर्वेक्षण कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की गई।

शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण उत्पन्न विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक द्वारा राज्य सरकार के मंत्रियों से संपर्क, प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता, चिकित्सा सेवाएं और आवासीय सुरक्षा प्रदान करने में भी मदद करेगा। उनका यह प्रयास स्थानीय समुदाय की सुरक्षा और विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है, जिससे बाढ़ की विभीषिका के दौरान राहत और पुनर्वास कार्यों में गति लाई जा सकेगी। मुन्नी देवी ने सरकार के मंत्रियों से अपील की है कि वे इस दिशा में त्वरित कदम उठाएं ताकि बाढ़ के खतरे को कम किया जा सके और स्थानीय लोगों की भलाई सुनिश्चित की जा सके।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular