Homeआरा भोजपुरकोइलवरदुर्गा पूजा का चंदा नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा

दुर्गा पूजा का चंदा नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा

भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के धन्डींहा गांव में गुरुवार की दोपहर दुर्गा पूजा का चंदा नहीं देने पर युवको द्वारा एक ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी गई।

Dhandinha – Koilwar: जख्मी चालक (पश्चमी चंपारण) मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के सुगौली गांव निवासी जयराम साहनी का 30 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Dhandinha – Koilwar
    • जख्मी चालक का कोईलवर पीएचसी में कराया जा रहा इलाज
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के धन्डींहा गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

आरा/कोईलवर: भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के धन्डींहा गांव में गुरुवार की दोपहर दुर्गा पूजा का चंदा नहीं देने पर युवको द्वारा एक ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके साथ रहे खलासी द्वारा उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी चालक (पश्चमी चंपारण) मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के सुगौली गांव निवासी जयराम साहनी का 30 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार है। वह पेशे से ट्रक चालक है। वही सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुड़ गई है।

इधर, जख्मी चालक के साथ रहे खलासी ने बताया कि वह (पश्चिमी चंपारण) मोतिहारी जिला के सुगोली गांव से ट्रक पर बालू लोड करने के लिए चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट पर जा रहे थे। इसी क्रम में धन्डींहा गांव के समीप कुछ युवकों द्वारा उन्हें रोक कर चंदा मांगा जाने लगा। जब उसने चंदा देने से मना किया, तो उक्त युवकों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular