Homeआरा भोजपुरशाहपुरभाजपा नेता भुवर ओझा व जिलाध्यक्ष ने किया शाहपुर बाढ़ क्षेत्र का...

भाजपा नेता भुवर ओझा व जिलाध्यक्ष ने किया शाहपुर बाढ़ क्षेत्र का दौरा

भाजपा नेता भुवर ओझा ने बाढ़ के कारण हुए नुकसानों का जायजा लेते हुए कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Bhuvar Ojha – Shahpur: भाजपा नेता भुवर ओझा ने बाढ़ के कारण हुए नुकसानों का जायजा लेते हुए कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

jay kumar
  • हाइलाइट : Bhuvar Ojha – Shahpur
    • भाजपा नेता भुअर ओझा ने स्थानीय प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
    • सरकार प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी:दुर्गा राज

आरा/शाहपुर: भाजपा नेता भुवर ओझा व भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की, उनकी आवश्यकताओं को समझा और सरकारी सहायता के विभिन्न उपायों पर चर्चा की।

भाजपा नेता भुवर ओझा ने बाढ़ के कारण हुए नुकसानों का जायजा लेते हुए कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शाहपुर प्रखंड के 11 पंचायत पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित और 9 पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित घोषित को लेकर उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने भी बाढ़ की स्थिति को गंभीर बताते हुए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

भाजपा नेताओं ने शाहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह से मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, जैसे कि खाद्य पदार्थ, चिकित्सा आपूर्ति और आवास की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर हल करने और सरकार द्वारा दी जा रही सहायता को त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान अरविन्द पांडे, अंकित पांडेय सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहें।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular