Homeभोजपुरबड़हाराएसीएमओ ने बडहरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जाएगा

एसीएमओ ने बडहरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जाएगा

एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा ने गुरुवार को बड़हरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया एवं चिकित्सा सहायता की मॉनिटरिंग की।

Badhra Flood: एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा ने गुरुवार को बड़हरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया एवं चिकित्सा सहायता की मॉनिटरिंग की।

jay kumar
  • हाइलाइट : Badhra Flood
    • बड़हरा पीएचसी में सांप काटने, कुत्ता काटने की सुई तथा हर तरह की दवाइयां उपलब्ध

Badhra Flood आरा: एसीएमओ डॉ. केएन सिन्हा ने गुरुवार को बड़हरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया एवं चिकित्सा सहायता की मॉनिटरिंग की। इसके पहले डॉ सिन्हा ने एक रैपिड एक्शन चिकित्सा टीम को एंबुलेंस के साथ बड़हरा भेजा। जिसमें दो चिकित्सक, चार एएनएम तथा कई तरह की दवाइयां थी।

डॉ. सिन्हा पहले बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किये। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बड़हरा डॉ. अरविंद कुमार से बाढ़ संबंधित समस्याओं का जायजा लिया। डॉ. अरविंद ने बताया कि तीनों एडिशनल पीएचसी एकौना, कृष्णगढ़ और सरैया बाढ़ में डूब गए हैं। सारे स्वास्थ्य उप केंद्र भी बाढ़ की पानी में डूब गए हैं। किसी तरह सारी दवाईयां को बचाया गया है।

बड़हरा पीएचसी में सांप काटने, कुत्ता काटने की सुई तथा हर तरह की दवाइयां के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर, चुना एवं क्लोरोक्विन हैलोजन की गोलियां भी उपलब्ध है। सभी प्रभावित लोगों को सहायता दी जा रही है। डा. सिन्हा बाढ़ से डूबे क्षेत्र में भी गए। वहां नाव के परिचालन का भी उन्होंने जायजा लिया एवं विशेष रैपिड एक्शन द्वारा चलाए जा रहे चिकित्सकीय राहत केंद्र कार्य का भी जायजा लिया। जहां सारे चिकित्सा सभी दवाइयां के साथ एंबुलेंस उपलब्ध था।

डॉ. सिन्हा ने बताया कि प्रभावित सारे क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा जाएगा। रोज इसकी मॉनिटरिंग हो रही है। हर तरह के चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध रहेंगे। बड़हरा और अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दूसरे जगह के भी दक्षिण क्षेत्र से चिकित्सा कर्मियों और डॉक्टर को भेजा जाएगा।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular