Homeआरा भोजपुरशाहपुरबाढ़ राहत कार्यों में त्वरितता और पारदर्शिता का पालन किया जाए: मुन्नी...

बाढ़ राहत कार्यों में त्वरितता और पारदर्शिता का पालन किया जाए: मुन्नी देवी

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई विपरीत परिस्थितियों के बीच, स्थानीय पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने राहत कार्यों का लिया जायजा

Munni Devi – Shahpur: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई विपरीत परिस्थितियों के बीच, स्थानीय पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने राहत कार्यों का लिया जायजा

  • हाइलाइट : Munni Devi – Shahpur
    • शाहपुर बीडीओ और सीओ से पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने की मुलाकात

आरा: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई विपरीत परिस्थितियों के बीच, स्थानीय पूर्व विधायक मुन्नी देवी व भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा ने बाढ़ पीड़ितों को प्रदान की जा रही राहत सेवाओं की स्थिति का अवलोकन करने के लिए शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह और सीओ शम्मा परवीन से मुलाकात की। इस संकट के दौरान, पीड़ित परिवारों की सहायता हेतु सरकार द्वारा जारी की गई राहत योजनाओं का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने अधिकारियों से बातचीत के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति, राहत सामग्री के वितरण और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया की प्रखंड के 11 पंचायत पूर्ण रूप से जबकि 9 पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित है। उनके द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित किया किं राहत कार्यों में त्वरितता और पारदर्शिता का पालन किया जाए, ताकि प्रभावित लोगों को सही समय पर मदद पहुँच सके।

इधर, भाजपा नेता अंकित पांडेय ने उन्हे नगर निवासियों की समस्याओं से भी अवगत कराया। भाजपा नेता ने बताया की नगर के वार्ड संख्या- 07 काफी प्रभावित है तथा वार्ड संख्या- 02, 06, 08 आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। इस पर पूर्व विधायक द्वारा प्रभावित लोगों की सूची बनाकर पदाधिकारी को देने की बात कही गई। इस दौरान भाजपा नेता अरविन्द पांडेय, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय, ठाकुरदयाल राम, अंकित पांडेय, बंटी पांडेय, पंकज तिवारी धर्मेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहें।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular