Homeआरा भोजपुरशाहपुरसड़को से उतर गया बाढ़ का पानी, फिर भी चल रही है...

सड़को से उतर गया बाढ़ का पानी, फिर भी चल रही है कागजी नौकाएं व किचेन

शाहपुर प्रखंड के मुख्य पथो से बाढ़ का पानी उतर चुका है। दिलचस्प बात यह है कि पानी के उतरने के बाद भी प्रशासन द्वारा नाव का परिचालन एवं सामुदायिक किचेन के खुलने का सिलसिला जारी रहा।

Shahpur Block – Flood: शाहपुर प्रखंड के मुख्य पथो से बाढ़ का पानी उतर चुका है। दिलचस्प बात यह है कि पानी के उतरने के बाद भी प्रशासन द्वारा नाव का परिचालन एवं सामुदायिक किचेन के खुलने का सिलसिला जारी रहा।

  • हाइलाइट : Shahpur Block – Flood – रिपोर्ट:-दिलीप ओझा
    • नाव परिचालन व सामुदायिक किचेन की उच्च स्तरीय जांच की उठने लगी मांग
    • सीओ के प्रति शाहपुर अंचल के जनमानस में भारी आक्रोश

आरा/शाहपुर: गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी और धीरे-धीरे उतरने लगा है। प्रखंड के मुख्य पथो से बाढ़ का पानी उतर चुका है। हालांकि गांव के आसपास कुछ पानी लगा हुआ है। लोग अपने घरों में लौट चुके हैं। कुछ स्थानों को छोड़ दे तो कुछ स्थानों पर लोग शरणस्थलों पर अभी भी आश्रय लिए हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि पानी के उतरने के बाद भी प्रशासन द्वारा नाव का परिचालन एवं सामुदायिक किचेन के खुलने का सिलसिला जारी रहा।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ नाव तो कागज पर ही चल रहा है। जबकि ज्यादातर सामुदायिक किचेन बैक डेटिंग कर खुले गए हैं। बाढ़ के पानी आने पर पांच सामुदायिक किचेन चल रहे थे। जबकि बाढ़ का पानी जब उतरने लगा तो सामुदायिक किचेन की संख्या तेरह हो गई। इस तरह कुछ सामुदायिक किचेन बैक डेटिंग कर खोले गए हैं।

लक्षुटोला पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी धनेश्वर राय ने कहा कि पानी कहां बा कि नाव चली, जब रास्ता ही खुल गया तो किचेन का क्या काम। अब सब लूटपाट के लिए चलाया जा रहा है। वही सुहियां गांव निवासी व जदयू के जिला सचिव संजय चौधरी ने कहा कि नाव व सामुदायिक किचेन की उच्च स्तरीय जांच टीम बनाकर होनी चाहिए। जिससे सबकुछ सामने आ जायेगा। वही बाढ़ क्षेत्र के कुछ लोगो का कहना है कि बहुत सारे लोग सुबह शाम सामुदायिक किचेन में सिर्फ खाना खाने आते हैं और खाकर घर चले जाते हैं।

इधर, सीओ के कार्यशाली व फोन रिसीव नहीं करने से जनप्रतिनिधियों में काफी नाराजगी हैं। पॉलीथिन सीट पर भी महाभारत जारी रहा। आलम यह रहा की पॉलिथीन सीट को लेकर दमोदरपुर पंचायत में सोमवार की शाम में दो गुट आमने सामने हो गए। इसके बाद ट्रैक्टर पर लदे पॉलीथिन सीट को बहोरनपुर थाने लाया गया। इसके बाद थाना के देखरेख में करीब पांच सौ पॉलिथीन सीट का वितरण हो पाया। वही बरिसवन पंचायत का मामला भी चर्चा में रहा।

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल 54 नावों का परिचालन कराया जा रहा है। साथ ही 13 सामुदायिक किचेन चल रहा है। इस संबंध में सीओ से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular