Homeआरा भोजपुरशाहपुरबाढ़ पीड़ितों के बीच राजद नेता द्वारा डिजिटल लालटेन का वितरण

बाढ़ पीड़ितों के बीच राजद नेता द्वारा डिजिटल लालटेन का वितरण

राजद नेता मदन यदुवंशी ने बताया की बांध पर शरण लिए लोगों में अंधेरे में पहचान की समस्या के कारण एक युवक सांप को पहचान नहीं पाया, युवक ने मवेशी की रस्सी समझकर सांप को पकड़ लिया।

Digital Lanten: राजद नेता मदन यदुवंशी ने बताया की बांध पर शरण लिए लोगों में अंधेरे में पहचान की समस्या के कारण एक युवक सांप को पहचान नहीं पाया, युवक ने मवेशी की रस्सी समझकर सांप को पकड़ लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Digital Lanten
    • बांध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों के बीच एक सौ डिजिटल लालटेन का वितरण किया:-मदन

Digital Lanten आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड,अंचल क्षेत्र जो बाढ़ के प्रभाव के कारण एक चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहा है। गंगा नदी के रौद्र रूप का बड़ा प्रभाव स्थानीय निवासियों की जीवन पटरी पर पड़ा है। बाढ़ के कारण घरेलू संपत्ति, कृषि भूमि और फसलों का व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाने से खाद्य सुरक्षा, पशु चारा को लेकर बड़ी समस्या दिखाई दे रही है।

दमोदरपुर और जवाइनिया गांव के निवासियों ने बाढ़ के चलते अपने घरों को छोड़ने की मजबूरी का सामना किया और सुरक्षित स्थान (बांध) पर शरण लिए हुए है। सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों की सहायता, जिसके अंतर्गत खाने-पीने की वस्तुएं और चिकित्सीय सेवाएं शामिल हैं, बाढ़ के समय में जीवन को सहारा प्रदान कर रही हैं।

शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के नेता मदन यदुवंशी ने एक सराहनीय पहल की। उन्होंने बांध पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों के बीच एक सौ डिजिटल लालटेन का वितरण किया। डिजिटल लालटेन का यह वितरण उन लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो बाढ़ से प्रभावित होकर अंधेरी रातों में सुरक्षा और रोशनी की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। राजद नेता की इस प्रेरणादायक कार्यवाही ने समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाया है कि संवेदनशीलता और सहयोग के माध्यम से कठिनाइयों का सामना किया जा सकता है।

राजद नेता मदन यदुवंशी के द्वारा डिजिटल लालटेन का वितरण सिर्फ एक भौतिक सहायता नहीं, बल्कि मानवीय भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपात समय में जब लोगों को सहयोग सहायता की आवश्यकता होती है, तब समाज के रहनुमाओं को सक्रियता से बढ़-चढ़कर समर्थन करना चाहिए। उनकी दुर्दशा को नाव पर बैठकर देखने और कैमरा मैन को साथ लेकर दिखाने से उनकी सहायता नहीं होगा। इस संकट के समय में मदद के लिए आगे आएं।

राजद नेता मदन यदुवंशी ने बताया की बांध पर शरण लिए लोगों में अंधेरे में पहचान की समस्या के कारण एक युवक सांप को पहचान नहीं पाया, युवक ने मवेशी की रस्सी समझकर सांप को पकड़ लिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी मुझे मिली हमने डिजिटल लालटेन वितरण करने का निर्णय लिया।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular