Homeबिहारआराहाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ की...

हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Salempur News: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।

Munna-yadav – Salempur News : भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।

  • हाइलाइट : Munna-yadav – Salempur News
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • हादसे में मृतक के माता-पिता और दादी घायल
    • घायलों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दौरान मृतक के माता-पिता और दादी हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।‌

जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव वार्ड नंबर-2 निवासी चंद्र किशोर सिंह के 39 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव है। वह पेशे से किसान थे। जबकि घायलों में उसी गांव निवासी मृतक के पड़ोसी 37 वर्षीय चंद्र किशोर सिंह, 58 वर्षीया उनकी मां देव कुमारो देवी एवं 30 वर्षीया पत्नी रेणु देवी शामिल है।

इधर, जलपुरा पंचायत के सरपंच गुड्डू यादव ने बताया कि सलेमपुर गांव के वार्ड नंबर-2 में चंद्र किशोर सिंह के घर के आगे ग्यारह हजार हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिर पड़ा था। जब वह घर से बाहर निकल कर कुछ काम कर रहे थे। तभी वह उसी हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। उसे बचाने के दौरान मुन्ना यादव उसकी, मां एवं दादी भी हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने मुन्ना यादव को मृत घोषित कर दिया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular