Homeबिहारआरामहिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय आरा महिला थाना

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय आरा महिला थाना

भोजपुर जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक राज के निर्देशों के तहत आरा महिला थाना द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Ara Mahila Thana: भोजपुर जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक राज के निर्देशों के तहत आरा महिला थाना द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

  • हाइलाइट : Ara Mahila Thana
    • आरा महिला थाना द्वारा सभी कोचिंग संस्थानों, विद्यालयों और पार्कों के आसपास सतत निगरानी

आरा: भोजपुर जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक राज के निर्देशों के तहत आरा महिला थाना द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सभी कोचिंग संस्थानों, विद्यालयों और पार्कों के आसपास सतत निगरानी रखी जा रही है।

आरा महिला थाना की यह सक्रियता न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि समाज में पुलिस की विश्वसनीयता को भी बढ़ाती है। स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के समीप निरंतर पुलिस गश्त से भयमुक्त वातावरण से बच्चों और महिलाओं को अपने दैनिक क्रियाकलापों में कोई रुकावट नहीं आती।

इस निगरानी व्यवस्था के माध्यम से भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा अभिभावकों को भी आश्वस्त किया जा रहा है कि उनके बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन संवेदनशील है। जब महिलाएं और बच्चे सुरक्षित महसूस करते हैं, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने सपनों को पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा सकते हैं।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular