Homeआरा भोजपुरतरारीभोजपुर के पीरो में इंडिया गठबंधन द्वारा तरारी उपचुनाव की तैयारी

भोजपुर के पीरो में इंडिया गठबंधन द्वारा तरारी उपचुनाव की तैयारी

राजू यादव ने कहा कि भाजपा बिहार में बुलडोजर चलाना चाहती है। लेकिन, तरारी रामनरेश राम, राम ईश्वर यादव, बुटन मुसहर, जगदीश मास्टर और राम सकल सिंह की धरती है।

India Alliance workers convention: राजू यादव ने कहा कि भाजपा बिहार में बुलडोजर चलाना चाहती है। लेकिन, तरारी रामनरेश राम, राम ईश्वर यादव, बुटन मुसहर, जगदीश मास्टर और राम सकल सिंह की धरती है।

jay kumar
  • हाइलाइट : India Alliance workers convention
    • पीरो में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न हुआ

आरा/पीरो: भोजपुर जिले में तरारी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न हुआ। शनिवार को पीरो के एक सभागार में आयोजित कन्वेंशन में जातीय जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, किसानों के आय दोगुनी करने, उन्माद उत्पात की राजनीति पर रोक लगाने पर चर्चा की गई। भाकपा माले के जिला कमेटी के सचिव जवाहर लाल सिंह ने अपनी बाते रखीं। अध्यक्षता तरारी के राजद प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू यादव और संचालन भाकपा माले के पीरो प्रखंड सचिव और पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह ने किया।

कन्वेंशन में शामिल इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजू यादव ने कहा कि भाजपा बिहार में बुलडोजर चलाना चाहती है। लेकिन, तरारी रामनरेश राम, राम ईश्वर यादव, बुटन मुसहर, जगदीश मास्टर और राम सकल सिंह की धरती है। यहां की जनता बुलेट का जवाब बैलेट से भी देना अच्छी तरह जानती है। स्मार्ट मीटर में घोटाला हर आम और खास वोटर के सामने है।

कन्वेंशन में आरा सांसद सुदामा प्रसाद, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, पूर्व विधायक भाई दिनेश, पूर्व जिप अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, कांग्रेस नेता सलाम कुरैशी, युवा राजद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रमोद यादव, मनीर आलम और गुप्तेश्वर उपाध्याय ने कन्वेंशन में शामिल कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तरारी के गांव – गांव में लगने का आह्वान किया।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular