Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर और बिलौटी पंचायत पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर और बिलौटी पंचायत पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर पंचायत और बिलौटी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किये गये।

Shahpur Block – PACS: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर पंचायत और बिलौटी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किये गये।

  • हाइलाइट : Shahpur Block – PACS
    • बहोरनपुर पंचायत से रामजी राय पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किये गये
    • बिलौटी पंचायत से सुभावती देवी के निर्विरोध अध्यक्ष होने पर समर्थकों में खुशी

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड की दो पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किये गये। इनमें वर्ष 2009 से बहोरनपुर पंचायत में लगातार पैक्स अध्यक्ष रहे रामजी राय और बिलौटी पंचायत से पूर्व अध्यक्ष पद पर रहे स्वर्गीय शशिभूषण तिवारी की पत्नी सुभावती देवी शामिल हैं।

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि शाहपुर प्रखंड की बहोरनपुर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रामजी राय समेत दो अभ्यर्थी ने नामांकन कराया था पर शुक्रवार को एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

वहीं बिलौटी पंचायत से पूर्व पैक्स अध्यक्ष रहे शशिभूषण तिवारी की मृत्यु के पश्चात उनकी पत्नी सुभावती देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद यहां भी सिर्फ एक अभ्यर्थी रह गए। इस तरह बहोरनपुर पंचायत पंचायत से रामजी राय और बिलौटी पंचायत से सुभावती देवी पैक्स अध्यक्ष पद से निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं।

निर्विरोध निर्वाचित होने पर अब शाहपुर प्रखंड के इन दोनों पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होगा। इधर, रामजी राय और सुभावती देवी को पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने पर उनके समर्थकों ने खुशियां मनाई और उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

अध्यक्ष के लिए 248 प्रत्याशी चुनाव मैदान में: शाहपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी के बाद अब चुनाव मैदान में कुल 248 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 46 अभ्यर्थी और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 202 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गये हैं।

वहीं शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान अध्यक्ष पद के लिए 11 एवं कार्यकारिणी पद के लिए दो अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस लिया है। इस तरह अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सभी प्रत्याशियों को शनिवार को सिंबल वितरित किया जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular