Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर ब्लॉक के पीछे खेत से मिला अधेड़ का शव, छानबीन में...

शाहपुर ब्लॉक के पीछे खेत से मिला अधेड़ का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ब्लॉक कैंपस के पीछे खेत में सोये लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया।

Shahpur Block – Body found : भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ब्लॉक कैंपस के पीछे खेत में सोये लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Shahpur Block – Body found
    • समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ब्लॉक कैंपस के पीछे खेत में सोये लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने पहले शव की पहचान हेतु आवश्यक कार्रवाई शुरू की और इसके बाद पोस्टमार्टम हेतु आरा सदर अस्पताल भेजा।

शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि मृत व्यक्ति किसी बाहरी क्षेत्र का है। जो संभवतः ठंड लगने के कारण या मानसिक विक्षिप्तता के कारण वहाँ सो गया था। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आखिर वह व्यक्ति कौन था और वह यहाँ कैसे पहुंचा। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव ब्लॉक के पीछे पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव बरामद कर छानबीन में जुट गई। पहली नजर में प्रतीत होता है कि बाहर से आकर भटक गया होगा और वह कंबल ओढ़कर खेत के सुनसान जगह पर सोया था। ठंड लगने और मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की आशंका जतायी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular