Homeबिहारआरातृतीय पुण्यतिथि पर याद किए गए व्यावसायी स्व. गोपाल जी यादव

तृतीय पुण्यतिथि पर याद किए गए व्यावसायी स्व. गोपाल जी यादव

Gopal ji Yadav : आरा शहर के मोती टोला मुहल्ले में शनिवार को व्यावसायी सह समाजसेवी स्व. गोपाल जी यादव की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई।

Gopal ji Yadav : आरा शहर के मोती टोला मुहल्ले में शनिवार को व्यावसायी सह समाजसेवी स्व. गोपाल जी यादव की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स : Gopal ji Yadav
    • 500 जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल एवं फूड पैकेट
    • शहर के मोती टोला स्थित आवास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

आरा शहर के मोती टोला मुहल्ले में शनिवार को व्यावसायी सह समाजसेवी स्व. गोपाल जी यादव की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगो ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल जी यादव नेकदिल व सच्चे इंसान थे। उन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ कार्य किया। वे हमेशा जरूरतमंदों के सेवार्थ कार्य करते रहते थे।

उनके बडे पुत्र रमेश कुमार ने कहा कि बाबूजी के अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पुण्यतिथि के मौके पर पांच सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं फुड पैकेट का वितरण किया गया। श्री कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पूण्य का कार्य है। जरूरतमंदों लोगो की सेवा कर लोगों को उनका आर्शीवाद लेना चाहिए।

स्व. गोपाल जी यादव की पुण्यतिथि के मौके पर 500 जरूरतमंदों को असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़ा एवं कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व मेयर अवधेश यादव, उमेश कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, सोनू सरदार, जय प्रकाश यादव उर्फ बड़े, अमित केसरी, सुशील श्रीवास्तव, सुधीर पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular