Homeबिहारआराआरा में रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का डीएम ने किया...

आरा में रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण

Ring road in Ara : भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा आरा में रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया गया।

Ring road in Ara : भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा आरा में रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट्स : Ring road in Ara
    • रिंग रोड के निर्माण से आरा शहर को जाम से राहत मिलेगी

आरा: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा आरा में रिंग रोड निर्माण हेतु प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने असनी से पातर,पातर से बामपाली,पातर से कायम नगर,चंदवा मोड़ से धनुपरा,भारा, रघुटोला,बगहुतपुर एवं गांगी, तथा बगहुतपुर से धरहरा पथ का डीपीआर/प्राक्कलन तैयार कर तीन दिनों के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा को दिया।

उन्होंने बताया कि रिंग रोड के निर्माण से रोहतास, कैमूर और बक्सर से आने वाली सभी गाड़ियां, जो वर्तमान में आरा शहर के अंदर से गुजरती हैं, को जाम से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता,आरा सदर, कार्यपालक अभियंता शाहाबाद पथ प्रमंडल, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल,आरा, अंचलाधिकारी,आरा सदर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular