Homeबिहारआराभोजपुर डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

भोजपुर डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

District task force : भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

District task force : भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट्स : District task force
    • पैक्सो में कम कैश क्रेडिट की उपलब्धता पे डीएम ने नाराजगी व्यक्त की

आरा: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि भोजपुर जिले में 2309 किसानों से 26213.49 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है,जो लक्ष्य 160522 मीट्रिक टन का 16.33 प्रतिशत है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 9206.81 मीट्रिक टन अधिक धान की अधिप्राप्ति हुई है। राज्य खाद्य निगम भोजपुर द्वारा बताया गया कि 26 दिसंबर 2024 से समितियों से सीएमआर (चावल) की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कुछ पैक्सो में कम कैश क्रेडिट की उपलब्धता पे नाराजगी व्यक्त की।

साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को विभिन्न पेक्सो में कैश क्रेडिट की उपलब्धता सुनिश्वित करते हुए जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह तक दैनिक लक्ष्य के अनुरूप अधिप्राप्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। एवं जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम भोजपुर को गन्नी बैग,एफआरके सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सीएमआर (चावल) प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा, जगदीशपुर, पीरो), जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), प्रबंध निदेशक (सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक), सहायक निबंधक (सहयोग समितियां) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular