HomeबिहारआराBihar Land: भोजपुर डीएम ने अंचलाधिकारियों को दे दिया नया निर्देश

Bihar Land: भोजपुर डीएम ने अंचलाधिकारियों को दे दिया नया निर्देश

Bihar Land: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की गई।

Bihar Land: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:Bihar Land
    • अंचलाधिकारियों को 75 और 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश

आरा: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को 75 और 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

परिमार्जन से संबंधित आवेदनों के निष्पादन के लिए उन्होंने अंचलाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को कैंप मोड में लंबित मामलों को पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को लंबित आवेदनों के निष्पादन में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया ताकि भविष्य में कम से कम परिवाद के मामले सामने आए।

साथ ही उन्होंने सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं को इन सभी मामलों का सतत अनुश्रवण करते हुए समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, सभी अंचलाधिकारियों को लंबित एनओसी के मामलों को अविलंब निष्पादित करने का आदेश दिया। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी राजस्व, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular