Homeबिहारआराभोजपुर पुलिस ने 25 हजार के एक इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस ने 25 हजार के एक इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

Munna Bind wanted: आरा नगर थाने की पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लूटकांडों में वांछित 25 हजार के एक इनामी अपराधी मुन्ना बिंद को गिरफ्तार किया गया है।

Munna Bind wanted: आरा नगर थाने की पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लूटकांडों में वांछित 25 हजार के एक इनामी अपराधी मुन्ना बिंद को गिरफ्तार किया गया है। वह नगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी लालजी बिंद का पुत्र है।

Banti Pandey
  • हाइलाइट्स: Munna Bind wanted
    • आरा नगर थाना क्षेत्र की बिंद टोली से शुक्रवार को पकड़ा गया अपराधी
    • मुफस्सिल क्षेत्र में पिछले साल लूट की दो घटनाओं को अंजाम दे मचा दी थी सनसनी
    • लूट के मामले में पूर्व में गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में आया था मुन्ना बिंद का नाम

आरा: नगर थाने की पुलिस की ओर से लूटकांडों में वांछित 25 हजार के एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वह नगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी लालजी बिंद का पुत्र मुन्ना बिंद है। उसे शुक्रवार को बिंद टोली मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया है। वह नगर थाने के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था। पिछले साल मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाओं में पुलिस को उसकी तलाश थी। कुछ दिन पहले ही उसके खिलाफ इनाम की घोषणा की गयी थी।

एसपी राज की ओर से उसकी गिरफ्तारी की जानकारी की गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले साल अप्रैल माह में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूट की लगातार दो घटनाएं हुई थीं। उसमें मुन्ना बिंद का नाम आया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही थी।

कुछ दिनों पहले ही उसके खिलाफ 25 हजार इनाम की घोषणा की गयी थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि मुन्ना बिंद अपने मोहल्ले में आया है। इस आधार पर नगर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में पुलिस टीम की ओर से तत्काल छापेमारी कर इनामी मुन्ना बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताते चलें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पिछले साल पांच अप्रैल को लगातार लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पहली घटना धुंधुआ छलका, जबकि दूसरी वारदात गुंडी-पैगा मार्ग पर हुई थी। दोनों घटनाओं में हथियार के बल पर दो लोगों से रुपये और मोबाइल लूट लिये गये थे। उस मामले में पुलिस की ओर से पूर्व में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ में मुन्ना बिंद का नाम आया था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular