Saturday, December 13, 2025
No menu items!
HomeबिहारArrahआरा-बक्सर फोरलेन पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो जख्मी

आरा-बक्सर फोरलेन पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो जख्मी

Bike Overturned: बाइक से आरा की ओर जा रहे थे तीन दोस्त, बीबीगंज के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, दो जख्मी

Bike Overturned: बाइक से आरा की ओर जा रहे थे तीन दोस्त, बीबीगंज के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत, दो जख्मी

  • हाइलाइट्स: Bike Overturned
    • आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव शुक्रवार की दोपहर की घटना –
    • तेज रफ्तार वाहन द्वारा चकमा देने के कारण बाइक पलटने से गयी चालक की जान –
    • इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम, एक इलाज के लिए पटना रेफर

आरा: भोजपुर जिले में आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनमें एक को पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे का कारण सामने से आ रहे वाहन की ओर से चकमा दिया जाना बताया जा रहा है।

मृत चालक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव निवासी स्व. रामभगवान साह का 25 वर्षीय पुत्र सत्य नारायण साह था। घायलों में उसी गांव के महेंद्र महतो के 35 वर्षीय पुत्र गुप्तेश्वर महतो और उमेश महतो के 25 वर्षीय पुत्र लाल महतो शामिल हैं। दोनों घायल भी पिकअप चालक बताये जा रहे हैं।

गांव के ही सोहन सिंह ने बताया कि तीनों शुक्रवार की दोपहर किसी काम के सिलसिले में बाइक से आरा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान किसी वाहन ने चकमा दे दिया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

इसके बाद स्थानीय लोगों की ओर से प्राइवेट एंबुलेंस से तीनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान सत्य नारायण साह ने दम तोड़ दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गुप्तेश्वर महतो की हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। लाल महतो का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि मृत चालक सत्यनारायण साह चार भाई और दो बहनों में छोटा था। उसके परिवार में मां जुगना देवी,पत्नी बबीता देवी, पुत्र आलोक कुमार और पुत्री विद्या कुमारी है। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। मां और पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular