HomeबिहारArrahआरा के अनाइठ मठिया के समीप बदमाशों ने छात्र को मारी कुमारी...

आरा के अनाइठ मठिया के समीप बदमाशों ने छात्र को मारी कुमारी गोली

Anaith Mathiya Ara: जख्मी युवक के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला वार्ड नंबर 44 निवासी स्व. शिबू कुमार का 18 वर्षीय पुत्र कृष राज है।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Anaith Mathiya Ara
  • पूर्व के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने छात्र को मारी गोली
  • जख्मी छात्र का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप रविवार की देर शाम घटी घटना

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप रविवार की देर शाम पूर्व के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने छात्र को गोली मार दी। जख्मी छात्र को गोली पीठ में गोली मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख़्मी छात्र से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला वार्ड नंबर 44 निवासी स्व. शिबू कुमार का 18 वर्षीय पुत्र कृष राज है। वह इंटर का छात्र है।

Anaith Mathiya Ara : पूर्व के विवाद को लेकर मारी गोली

इधर, कृष राज ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके द्वारा उसके दरवाजे पर ईट और बालू गिराया गया था और सफाई नहीं की गई थी। जिसको लेकर उसने उन लोगों को बोला कि जब ईट और बालू का काम हो गया तो सफाई क्यों नहीं की। इसी बात को लेकर उनसे झगड़ा हुआ थाम जिसके बाद उसने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर की थी। उसके बाद बात खत्म हो गई थी।

रविवार की देर शाम जब बाइक द्वारा आटा लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान पीछे से उक्त लोगों ने आकर उसे गोली मार दी। जिससे वह बाइक से गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी छात्र कृष राज ने मोहल्ले के सगे भाई छोटू यादव एवं पवन यादव पर एक सप्ताह पूर्व हुए विवाद को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है।

वही इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष ने बिपिन बिहारी ने बताया कि जख्मी के द्वारा थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular