Homeआरा भोजपुरअगिआंवअहिले गांव में पंखे के कुंडी से लटका मिला किशोर का शव,...

अहिले गांव में पंखे के कुंडी से लटका मिला किशोर का शव, सनसनी

Subhash Giri of Ahile village: भोजपुर के अगिआंव प्रखंड के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव में गुरुवार की सुबह पंखे की कुंडी से एक किशोर का शव लटका हुआ मिला।

Subhash Giri of Ahile village: भोजपुर के अगिआंव प्रखंड के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव में गुरुवार की सुबह पंखे की कुंडी से एक किशोर का शव लटका हुआ मिला। शव मिलते ही गांव व आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही।

  • हाइलाइट्स: Subhash Giri of Ahile village
    • परिजन ने खुदकुशी करने की कही गयी बात
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना

Subhash Giri of Ahile village आरा: भोजपुर के अगिआंव प्रखंड के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव में गुरुवार की सुबह पंखे की कुंडी से एक किशोर का शव लटका हुआ मिला। शव मिलते ही गांव व आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मची रही। परिजन द्वारा किशोर के द्वारा खुदकुशी करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार मृत किशोर नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव निवासी अमीन गिरी का 17 वर्षीय पुत्र सुभाष गिरी है।

इधर, मृत किशोर के पिता अमीन गिरी ने बताया कि वह घर के दलान में अपने बेटे सुभाष से गिरी के साथ रहते थे। उनका बेटा सुभाष दालान में बने अलग कमरे में सोता था। बुधवार की रात वह खाना खाकर सो गए थे। इस बीच वह रात में कब आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। उन्हें नहीं पता चल पाया था। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे उसे उठाने के लिए कमरे के दरवाजे खटखटाया गया। लेकिन कोई आवाज नहीं आयी।

उन्होंने इसकी सूचना अपने परिवार के अन्य सदस्य एवं गांव के चौकीदार को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। इसके बाद शव को नीचे उतरा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

वहीं दूसरी तरफ मृत किशोर के पिता अमीन गिरी ने उसके द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात कही है। हालांकि किशोर ने खुदकुशी क्यों की? इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृत किशोर अपने छह भाई में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां रामरती देवी व पांच भाई सत्येंद्र गिरी, अरुण गिरी, सुनील गिरी, विकास गिरी एवं रजनीश गिरी है। मृत किशोर की मां रामरती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular