Homeआरा भोजपुरअगिआंवपहरपुर गांव के मासूम बच्चे द्वारा बंदूक के साथ रील्स बनाने में...

पहरपुर गांव के मासूम बच्चे द्वारा बंदूक के साथ रील्स बनाने में पिता गिरफ्तार

Paharapur Reels : भोजपुर में एक मासूम बच्चे के हाथ में बंदूक रील्स बनाने का मामला सामने आया है। उसका वीडियो और फोटो सामने आया है।

  • हाइलाइट: Paharapur Reels
  • वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की ओर से की गयी सख्त कार्रवाई
  • पवना थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव की छह महीने पहले का बताया जा रहा वीडियो
  • पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि नकली थी बंदूक, नाटक करने के लिए रखा था

आरा। भोजपुर में एक मासूम बच्चे के हाथ में बंदूक रील्स बनाने का मामला सामने आया है। उसका वीडियो और फोटो सामने आया है। वीडियो पवना थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव का छह महीने पूर्व का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Paharapur Reels :वीडियो और फोटो में दिख रहा बंदूक बरामद नहीं

वह पहरपुर गांव निवासी बिरजा यादव के पुत्र नागा यादव हैं। साथ ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि वीडियो और फोटो में दिख रहा बंदूक अबतक बरामद नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले ही वीडियो सामने आया था। उस संबंध में 15 मई को प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की गयी थी। बच्चे की पहचान होने के बाद उसके पिता नागा यादव को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में इसने बताया कि वह नाटक आदि करता है। उसके लिए उसने घर में नकली बंदूक रखा था। वीडियो छह महीने पहले का है। बंदूक की बरामदगी को लेकर छापेमारी भी की गयी। लेकिन बरामद नहीं हो सकी। इधर, मासूम के हाथ में बंदूक के साथ वीडियो और फोटो आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बच्चे के हाथ तक बंदूक कैसे पहुंच गयी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular