Homeआरा भोजपुरकोइलवरबेटी के ससुराल जा रहे पिता का शव सोन नदी से बरामद

बेटी के ससुराल जा रहे पिता का शव सोन नदी से बरामद

Khangaon Son River : भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव स्थित सोन नदी में डूबे बुजुर्ग का अरवल निवासी के रूप में दूसरे दिन पहचान हो पाई है।

  • हाइलाइट: Khangaon Son River
  • सोन नदी में डूबे बुजुर्ग की अरवल निवासी के रूप में दूसरे दिन हुई पहचान

आरा, भोजपुर। जिले के चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव स्थित सोन नदी में डूबे बुजुर्ग का अरवल निवासी के रूप में दूसरे दिन पहचान हो पाई है। उनकी पहचान अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के बभनबिगहा गांव निवासी स्व. दशरथ सिंह के 60 वर्षीय पुत्र विजेंद्र साह के रूप में हुई। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर पुलिस द्वारा खनगांव स्थित सोन नदी के किनारे से उनके शव को बरामद किया था। इसके पश्चात अज्ञात के रूप में शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया था।

Khangaon Son River : जलपुरा गांव अपनी बेटी के ससुराल जा रहे थे

इधर, मृतक के भतीजे संतोष कुमार ने बताया कि वह 15 अप्रैल को पटना जिला के रानीतालाब थाना क्षेत्र के महेंद्रनगर अपने ससुराल गए थे। वहां से 15 अप्रैल को ही वह चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव अपनी बेटी जसवांती देवी के ससुराल उससे मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच वह शौच करने के लिए खनगांव स्थित सोन नदी किनारे चले गये। जहां सोन नदी में गिरकर डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई।

देर शाम जब परिजन ने उनकी बेटी जसवांती देवी को फोन कर पूछा कि पिताजी वहां पहुंचे वहां कि नहीं तो उन्होंने बताया कि नहीं। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव सोन नदी किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। तब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देख उनकी पहचान की। इसके बाद परिजन उनके शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए।

बताया जाता है कि मृतक परिवार में पत्नी शीला देवी, तीन पुत्री ममता देवी, शांति देवी, जसवांती देवी व दो पुत्र नागेंद्र साह एवं शैलेंद्र साह है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी शीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular