Renu Devi Teghra: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी विवाहिता की हत्या कर दी गई । उसका शव बोरे में डालकर व मिट्टी भरकर गंगा नदी में फेंका गया था।
- हाइलाइट: Renu Devi Teghra
- विवाहिता की हत्या कर गंगा नदी में फेंका गया शव बरामद
- बोरे में डाल कर फेंका गया शव तीसरे दिन बरामद
- मृतका के भाई के बयान पर पति समेत चार पर प्राथमिकी, पति गिरफ्तार
- पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल से पटना रेफर
- धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर शमशान घाट स्थित गंगा नदी से रविवार की दोपहर बरामद हुआ शव
आरा, भोजपुर। जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी विवाहिता की हत्या कर दी गई । उसका शव बोरे में डालकर व मिट्टी भरकर फेंका गया तीसरे दिन धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गंगा नदी से रविवार की दोपहर बरामद किया गया। मृतका का शव पूरा फुला एवं सारा चमड़ा उखड़ा हुआ पाया गया है। वही मृतका के मायकेवालों द्वारा दहेज में पैसे की मांग को लेकर उसके पति व ससुराल के लोगों पर उसकी हत्या कर शव को बोरे में भर मिट्टी डालकर गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाया गया है। शव मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।
Renu Devi Teghra :वर्ष 2022 में बिहिया के तेघरा गांव निवासी छोटक तुरहा से हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी छोटक तुरहा की 30 वर्षीया पत्नी रेणु देवी है। इधर, बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी दूधपट्टी गांव निवासी मृतका का भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन रेणु देवी की शादी वर्ष 2022 के मई महीने में बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी फूलचंद तुरहा के पुत्र छोटक तुरहा से हुई थी। शादी के एक साल बीत जाने के बाद से ही उसके पति एवं व ससुराल वालों के द्वारा बहन पर मायके वालों से दो लाख रुपए मांगने का दबाब दिया जाने लगा।
उसके पति का कहना था कि मैं उस पैसे से बिज़नेस करूंगा। इसी बीच 14 मई को उसके पति द्वारा मोबाईल पर कॉल कर गाली-गलौज किया जाने लगा। जब उसने कहा कि गाली-गलौज क्यों कर रहे है, तो उसने कहा कि जब तुम्हारी बहन मुझे गाली देगी, तो मैं भी तुम्हें मां की गाली दूंगा। तब उसने कहा कि ठीक है मैं कल आता हूॅं, तो आपको बताऊंगा। इसके बाद जब उसने फोन कर इसकी जानकारी अगुआ को दी कि मैं कल अपनी बहन के ससुराल आऊंगा।
पुलिस की पूछताछ में मामले का खुलासा
इसी बीच 15 मई की सुबह उसके जीजा छोटक तुरहा द्वारा दोबारा फोन कर कहा गया कि तुम्हारी बहन भाग गई है। जब वे लोग उसके ससुराल पहुंचे और उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद अखिलेश कुमार द्वारा बिहिया थाना में अपने बहन की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के संबंध में लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने बताया कि वह अपनी पत्नी रेणु देवी को मारकर उसके शव को बोरे में बांध सलेमपुर शमशान घाट स्थित गंगा नदी के किनारे फेक दिया है।
उसकी निशानदेही पर बिहिया थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर सलेमपुर गंगा नदी घाट के किनारे से बोरे में बांध के फेंका गया शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि शव सड़ गल जानेके कारण ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया।
मृतका के पति, सास-ससुर एवं ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज,पति गिरफ्तार
इस संबंध में मृतका के भाई अखिलेश कुमार के द्वारा बिहिया थाना में अपने जीजा छोटक तुरहा, ससुर फूलचंद्र तुरहा, सास एवं ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने व नही देने पर अपनी बहन की हत्या कर साक्ष्य छुपाने उद्देश्य शव गंगा नदी में फेकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित पति छोटक को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर थी। वह अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। उसके परिवार में मां अशर्फी देवी , एक पुत्र गणेश एवं एक पुत्री परी है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया। उसकी मां अशर्फी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

