Homeबिहारआरा भोजपुरगुस्साएं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम

गुस्साएं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया रोड जाम

Chakardah: आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदह गांव के समीप मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी।

Chakardah Accident: आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदह गांव के समीप मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी।

  • हाइलाइट्स : Chakardah Accident
  • पुलिस ने दोनों शवो का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदह गांव मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर घटी घटना

आरा: आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदह गांव के समीप मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त की घटनास्थल पर भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतकों में गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर (कृतपुरा) गांव वार्ड नंबर-6 निवासी सुरेश शर्मा के 42 वर्षीय पुत्र सुनील शर्मा एवं उसी गांव के वार्ड नंबर-13 निवासी श्रीनाथ चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र संतोष चौधरी शामिल है। इसमें सुनील शर्मा कारपेंटर का काम करते थे। जबकि संतोष चौधरी पेशे से किसान थे। दोनों दोस्त थे।

उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा, जिसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर दोनों के शवो को सड़क के बीचों-बीच सड़क जाम कर दिया। गुस्साएं ग्रामीणों द्वारा करीब एक घंटे तक रोड को जाम रखा गया। रोड जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।

सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। उसके बाद परिचालन शुरू हो सका। इसके पश्चात पुलिस ने शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular