Homeबिहारआरापूजा पंडाल के समीप हवाई फायरिंग, छानबीन में जुटी पुलिस

पूजा पंडाल के समीप हवाई फायरिंग, छानबीन में जुटी पुलिस

Vishnu Nagar Bank Colony: आरा नवादा थाना क्षेत्र की विष्णु नगर बैंक कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल के समीप कुछ शरारती तत्वों की ओर से हवाई फायरिंग की गयी।

Vishnu Nagar Bank Colony: आरा नवादा थाना क्षेत्र की विष्णु नगर बैंक कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल के समीप कुछ शरारती तत्वों की ओर से हवाई फायरिंग की गयी।

  • हाइलाइट्स: Vishnu Nagar Bank Colony
    • नवादा थाने के विष्णु नगर बैंक कॉलोनी मोहल्ले की घटना
    • कारण स्पष्ट नहीं, लड़की के चक्कर में फायरिंग की चर्चा
    • छानबीन में जुटी पुलिस ने बरामद किया एक खोखा

आरा: नवादा थाना क्षेत्र की विष्णु नगर बैंक कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल के समीप कुछ शरारती तत्वों की ओर से हवाई फायरिंग की गयी। घटना बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। एक राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। हालांकि फायरिंग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। हवाई फायरिंग का कारण भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि पुलिस की जांच में लड़की के चक्कर में फायरिंग की बात सामने आ रही है।

इधर, अल सुबह फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से मामले की छानबीन की। उस क्रम में पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस फायरिंग करने वालों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि विष्णु नगर बैंक कॉलोनी मोहल्ला स्थित पूजा पंडाल के समीप बुधवार की सुबह करीब चार बजे बदमाश पहुंचे और फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के अनुसार विष्णु नगर बैंक कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल के समीप सुबह करीब चार बजे के आसपास कुछ लड़कों द्वारा हवाई फायरिंग की गई है। अब तक की जांच में लड़की के चक्कर में फायरिंग करने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना की हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है। फायरिंग करने वालों की पहचान और धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular