Homeबिहारआराजुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार

जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार

Ara Gambling Den: आरा शहर की टाउन थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानो पर जुआ के अड्डा पर धावा बोला। इस दौरान जुआ खेलते 11 लोगों को दबोच लिया।

Ara Gambling Den: आरा शहर की टाउन थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानो पर जुआ के अड्डा पर धावा बोला। इस दौरान जुआ खेलते 11 लोगों को दबोच लिया।

  • हाइलाइट्स: Ara Gambling Den
    • टाउन थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर की कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार
    • 10345 रुपये नकद, 8 मोबाइल, 1 बॉन्टन, 2 डैशबोर्ड, 3 कैलकुलेटर एवं 1 स्टेपलर बरामद

आरा शहर की टाउन थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानो पर जुआ के अड्डा पर धावा बोला। इस दौरान जुआ खेलते 11 लोगों को दबोच लिया, उनके पास से 10345 रुपये नकद, 8 मोबाइल, 1 बॉन्टन, 2 डैशबोर्ड, 3 कैलकुलेटर एवं 1 स्टेपलर बरामद हुआ। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र में गुप्त स्थान पर जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद टाउन थाना को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। टाउन थाना की पुलिस ने शहर के रौजा मोहल्ला, जेल रोड मिश्र टोला एवं तरी मुहल्ला में जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से जुआ एवं सट्टा खेलने वालों में हड़कंप व्याप्त है।

जुआ मामले में गिरफ्तार:

गिरफ्तार लोगों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी वीरमणी सिंह, टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड निवासी विक्की कुमार, मनीष सिंह, अजय कुमार, तरी मोहल्ला निवासी नितेश कुमार, मो.शमीम, राहुल कुमार, महादेवा रोड निवासी राहुल कुमार, रामगढ़िया निवासी पन्नू कुमार, नजीरगंज निवासी मो.मकसूद एवं नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी विजय पासवान शामिल है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular