Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरतेतरिया हर्ष फायरिंग में गोली लगने से जख्मी बालक की मौत

तेतरिया हर्ष फायरिंग में गोली लगने से जख्मी बालक की मौत

Tetaria Harsh Firing: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में रविवार की रात शादी समारोह में जयमाला के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से जख्मी बालक की मौत हो गई।

Tetaria Harsh Firing: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में रविवार की रात शादी समारोह में जयमाला के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से जख्मी बालक की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Tetaria Harsh Firing
    • इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • परिजन ने गवाही देने के कारण गोली मारकर हत्या करने का लगाया आरोप
    • आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया रोड जाम व आगजनी
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में रविवार की रात घटी घटना

आरा: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में रविवार की रात शादी समारोह में जयमाला के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से जख्मी बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

उधर, बालक की मौत के बाद परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व उसके परिवार की सुरक्षा की मांग को लेकर तेतरिया मोड़ के समीप शव के साथ रोड जाम कर दिया और टायर जलाकर आगजनी भी की। उनके द्वारा करीब ढाई घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइने लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।

सूचना पाकर उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव जामस्थल पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। पुलिस के काफी मशक्कत करने तथा आश्वासन के बाद जाम हटाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृत बालक को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी सिंटू कुमार का 8 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular