Homeबिहारआराआरा में महिला सशक्तिकरण का संदेश, दहेज गीत और कविताओं की प्रस्तुति

आरा में महिला सशक्तिकरण का संदेश, दहेज गीत और कविताओं की प्रस्तुति

Women Day: आरा समाहरणालय सभागार में शनिवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Women Day: आरा समाहरणालय सभागार में शनिवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट्स: Women Day
    • विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को डीएम ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया सम्मानित

Women Day आरा:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरा समाहरणालय सभागार में शनिवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त,अपर समाहर्ता (लोक शिकायत), अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर) द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।

इस विशेष अवसर पर भोजपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया । डीएम द्वारा इन महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

वहीं, श्रीमती कावेरी मोहन ने “दहेज गीत” एवं “जागो बहनों, जागो बहनों” की प्रस्तुति देकर महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा, “नारी कविता”, “तार काटो तरकुल काटो” जैसे प्रेरणादायक गीतों ने समां बांध दिया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, खेल, जीविका, स्वच्छता और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पुष्पांजलि शर्मा (प्रखंड समन्वयक), शिवानी जायसवाल (कार्यपालक सहायक), रंजू कुमारी (स्वच्छता पर्यवेक्षक) और शीला देवी (स्वच्छताकर्मी) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एयर बैलून उड़ाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर आरा), अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular