Thursday, May 22, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर विधायक पुत्र ने MLC को दिखाया उनके अतीत का आईना

जगदीशपुर विधायक पुत्र ने MLC को दिखाया उनके अतीत का आईना

जगदीशपुर विधायक पुत्र किशोर कुणाल ने पूर्व मंत्री सह MLC श्रीभगवान सिंह कुशवाहा पर जातिवादी हवा भड़काने का आरोप लगाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

Kishore Kunal: जगदीशपुर विधायक पुत्र किशोर कुणाल ने कहा ऑपरेशन सिंदूर का मतलब श्रीभगवान सिंह कुशवाहा भली-भाति जानते है। क्या वह यह भी बतलाएंगे की नवादा बेन के राम-लक्ष्मण भाइयों के पत्नी का सिंदूर मिटाने का काम किसने किया ?

  • हाइलाइट्स: Kishore Kunal
    • किशोर कुणाल ने बताया फारवर्ड के सबसे बड़े विरोधी भी है श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
    • कहा : गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर, समाज में केवल जहर उगलना जानते है

आरा: भोजपुर जिले के जगदीशपुर विधानसभा अंतर्गत ढाकाकरण गांव में बुधवार को अपने आवास पर विधायक पुत्र किशोर कुणाल ने पूर्व मंत्री सह MLC श्रीभगवान सिंह कुशवाहा पर जातिवादी हवा भड़काने का आरोप लगाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। SC/ST मामले को लेकर किशोर कुणाल ने पूर्व मंत्री सह एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा पर राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए अतीत के विवादों को पुनर्जीवित करने का आरोप लगाया। कहा की श्रीभगवान सिंह जातिगत ध्रुवीकरण का प्रयास कर रहे हैं। उनकी इस संकीर्ण और विभाजनकारी राजनीति को जगदीशपुर की जनता पहले ही नकार चुकी है। जनता इनके “चेहरे और चरित्र” को अच्छी तरह से जानती है।

पढ़ें: सड़क निर्माण में जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया की सराहनीय पहल

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

जातिगत विद्वेष फैलाने का आरोप: कुणाल ने कुशवाहा पर यादव बनाम SC/ST के नाम पर जातिगत विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या केवल यादव पर ही SC/ST केस हुए है। लेकिन कुशवाहा ने जिले के सभी थानों से SC/ST से संबंधित पुराने मामलों को निकलवाकर सिर्फ यादव जाति के लोगों को लक्षित किया और उनके नाम भी सार्वजनिक किए। कुणाल ने कुशवाहा पर पलटवार करते हुए उनके अतीत के कृत्यों को उजागर किया, जिसमें कुर्सी पर बैठने को लेकर दलितों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप शामिल थे। महिलाओं तक को नहीं छोड़ा गया तब सनेया गांव के यादव समाज ने उन्हे बचाने का काम किया। उन्होंने कुशवाहा के भतीजे द्वारा मुखिया चुनाव हारने के बाद नवनिर्वाचित मुखिया टूना चौबे को प्रताड़ित करने का भी उल्लेख किया। कुणाल ने नवादा बेन के राम लक्ष्मण राजपूत भाइयों की हत्या का भी जिक्र किया और इचरी नरसंहार का उल्लेख कर ऊपरी अदालत में न्याय होने की बात कही।

नवादा बेन के राम लक्ष्मण के पत्नी का सिंदूर मिटाने का काम किसने किया ?

ध्रुवा गैंग को लेकर सवाल पर किशोर कुणाल ने कहा की हम तो आज तक नाम भी नहीं सुने थे। अगर गैंग फल-फूल रहा है तो प्रशासन क्या कर रही है। आपको जानकारी के लिए बता दूं की ये खुद गैंग लेकर घूमते है। हेतमपुर के पूर्व मुखिया विश्वनाथ सिंह के भतीजा तेजा राणा सिंह का मर्डर किसने किया ? चरवानी के रामराज यादव का मर्डर किसने किया ? नवादा बेन के राम लक्ष्मण के पत्नी का सिंदूर मिटाने का काम किसने किया ? डॉ. राधिका रमन सिंह का अपहरण किसने किया ? इन केसों के सभी अभियुक्त इनके आस-पास दिखते है।

तेजस्वी यादव की लोकप्रियता से घबराहट है :-

राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की सामाजिक न्याय की चर्चा को लेकर श्रीभगवान सिंह कुशवाहा द्वारा आलोचनाएं भी सामने आई हैं। इस सवाल पर किशोर कुणाल ने कहा की श्री भगवान सिंह कुशवाहा समाज में केवल जहर उगलना जानते है। उन्हें राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा अखड़ रही है। तेजस्वी यादव की लोकप्रियता देख एनडीए के लोगों में घबराहट है । कहा की तेजस्वी यादव एक ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं जिनके प्रति लोगों में आशा और विश्वास की भावना प्रबल है, विशेष रूप से नौकरी देने और जाति जनगणना कराने जैसे मुद्दों पर। माई-बहिन सम्मान योजना के तहत हर महीने 2500 रुपया देने का वादा किये है। सभी जानते है तेजस्वी यादव जो कहते है उसे पूरा भी करते है।

चोर-देहचोर का मामला: वही कुशवाहा द्वारा बिहिया एवं जगदीशपुर के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) को चोर-देहचोर बताने के सवाल पर किशोर कुणाल ने कहा की हमे भी आश्चर्य हुआ की ये सताधारी पार्टी के MLC होने के बावजूद अपनी ही सरकार के पदाधिकारियों को चोर-देहचोर कह रहे है। जो जानकारी हमे मिली है वह यह है की एक ने इनकी गाड़ी में तेल डालने से माना कर दिया और एक ने चंदा देने से माना कर दिया। इसीलिए अपने ही सरकार के पदाधिकारियों का गुणगान कर रहे है।

Kishore Kunal - ने कहा: गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है श्री भगवान सिंह कुशवाहा

कहा: गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है श्री भगवान सिंह कुशवाहा

श्री भगवान सिंह कुशवाहा फारवर्ड के भी सबसे बड़े विरोधी है। चुनाव आया है तो गिरगिट की तरह रंग बदल रहें है। जन-अस्वीकृति देख अब उलूल-जुलूल बाते बनाने लगे है। किशोर कुणाल ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेटा के साथ अपने आरोपों को सार्वजनिक रूप से प्रमाणित किया। और दैनिक अखबार में छपे लेखों का भी जिक्र किया। इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष भोला खां, अमित कुमार यादव, अजय यादव सहित कई लोग मौजूद रहें।

पढ़ें: जगदीशपुर में राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular