Sunday, February 8, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित

जगदीशपुर में राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित

RJD Jagdishpur: राष्ट्रीय जनता दल की भोजपुर जिला इकाई की ओर से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट्स: RJD Jagdishpur
    • तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विकसित बिहार की परिकल्पना होंगे सकार- भाई वीरेंद्र
    • सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी पार्टी है राजद- किशोर कुणाल

RJD Jagdishpur आरा/जगदीशपुर: राष्ट्रीय जनता दल की भोजपुर जिला इकाई की ओर से जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने की और व्यवस्था राजद विधायक रामविशुन सिंह लोहिया के पुत्र समाजसेवी किशोर कुणाल उर्फ राजू यादव ने की। किशोर कुणाल उर्फ राजू यादव ने मुख्य अतिथि मनेर विधायक सह सभापति लोक लेखा समिति भाई वीरेंद्र सहित अन्य राजद नेताओं को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया।

सामाजिक न्याय परिचर्चा के दौरान मुख्य अतिथि मनेर विधायक सह सभापति लोक लेखा समिति भाई वीरेंद्र ने सामाजिक न्याय की अवधारणा, पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि एवं इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय जनता दल के विचार और लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी प्रसाद यादव की उपलब्धियां को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। राजद कार्यकर्ताओं से सत्ता परिवर्तन का विकसित बिहार की परिकल्पना को लेकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक कुशल सरकार बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने अल्प उपमुख्यमंत्री कार्यकाल में जिस प्रकार 5 लाख नौकरियां दिए, तालीमी मरकज, आशा आंगनबाड़ी सेविकाओं के वेतन वृद्धि किया किए, 4:50 लाख नौकरी प्रक्रियाधीन करवाए, जातीय जनगणना आरक्षण का दायरा बढ़ाकर ऐतिहासिक कार्य किये ठीक उसी तरह सरकार बनने पर माय बहन योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को ₹2500 रुपए प्रतिमाह, निशक्तजन, विधवा, वृद्धजन का पेंशन 1500 प्रतिमाह दिये जायेंगे।

RJD Jagdishpur: सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी पार्टी है राजद- किशोर कुणाल

विधायक पुत्र समाजसेवी किशोर कुणाल ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी पार्टी है और समाज के अंतिम वर्ग की लड़ाई सदन से सड़क तक हमेशा से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी ने लड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल साबित हो रही है। संविधान के मूल्यों का हनन करनेवाली भारतीय जनता पार्टी का साथ सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दे रहे है। लोकतंत्र को ध्वस्त करने के लिए नीतीश जी ने जनादेश का अपमान किया।

कहा की हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जी सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय की बातें करते है। पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और महादलित को सम्मानित करने का काम लालूजी ने किया है। जाति गणना का श्रेय लालूजी एवं तेजस्वीजी को मिलना चाहिए। कुणाल ने तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया एवं कार्यकर्ताओं से पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

अन्य वक्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के अतिपिछड़ा जिन्न को फिर से सबको साथ मिलाकर चलने की बात कही। सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में जगदीशपुर विधानसभा के राजद के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में जगदीशपुर से राजद उम्मीदवार की पुनः जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को मखदुमपुर विधायक सतीश दास, पूर्व विधायक भाई दिनेश, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार महतो, राज्य परिषद सदस्य फूल हसन अंसारी, प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, जिप अध्यक्ष आशा पासवान, पूर्व मेयर सुनील यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर एकराम आलम, मंटू शर्मा, शैलेंद्र राम, विनोद चंद्रवंशी, अजय यादव, अनूप मौर्य, राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खान, मदन यादव, बृज बिहारी चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular