Homeबिहारआराआरके सिंह के वादे को पूरा करेंगी आरा की महापौर इंदु देवी

आरके सिंह के वादे को पूरा करेंगी आरा की महापौर इंदु देवी

RK Singh – Ara mayor: महापौर इंदु देवी ने बताया कि आरा के पूर्व सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा पहले शहर के गोपाली चौक स्थित घंटाघर के निर्माण की बात कही गई थी।

  • हाइलाइट्स: RK Singh – Ara mayor
    • आरा शहर के गोपाली चौक पर नगर निगम कराएगा घंटाघर का निर्माण-इंदू देवी
    • एकमुश्त सैरात की राशि देने वालों को ही नगर निगम द्वारा निर्गत होगा परवाना
    • नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

RK Singh – Ara mayor: आरा नगर निगम के महापौर कार्यालय में शनिवार को सशक्त स्थायी समिति कि बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर निगम की महापौर इंदु देवी ने की। बैठक में कार्यवाही की सम्पूष्टि की गई। वही प्रमुख एजेंडा पर चर्चा किया गया। इस दौरान सैरातों पर विचार करते यह निर्णय लिया गया कि समय पर सैरात का शुल्क जमा नहीं करने पर निगम से नोटिस दिया जाएगा। सफाई पर विचार करते हुए रात में भी कचरा के उठाव एवं दोपहर के बाद दूसरे शिफ्ट में कचरा के उठाव पर सफाई अधिकारी विकास कुमार एवं दिव्य विकास को आदेश दिया गया।

स्थल चिन्हित कर शहर के विभिन्न चौक-चौराहा पर हाई मास्क लाइट लगाने की बात कही गई। गोपाली चौक पर नगर निगम द्वारा घंटाघर निर्माण किया जाएगा। प्रचार-प्रसार हेतू जगह देखकर एलईडी डिस्प्ले लगाने का भी निर्णय लिया गया। सफाई हेतू आटो टिपर की खरीदारी कि जाएगी एवं योजनाओ को जल्द से जल्द करवाना की बात की गई, जिससे शहर का विकास हो सके। इस दौरान पानी के टैंकर खरीदने की बात की गई है और वुडको के अधिकारी बिक्रम को बुलाया गया। जितना भी पानी का कनेक्शन एवं रोड़ टूटा हुआ है, उसको जोड़ने तथा मरम्मत की बात कही गई।

महापौर इंदु देवी ने बताया कि आरा के पूर्व सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा पहले शहर के गोपाली चौक स्थित घंटाघर के निर्माण की बात कही गई थी। इस दौरान घंटाघर के जर्जर भवन को तोडा भी गया था। लेकिन किन्हीं कारणों से घंटाघर का निर्माण कार्य नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नगर निगम द्वारा आरा शहर के गोपाली चौक पर नया घंटाघर का निर्माण कराया जाएगा।

महापौर ने कहा कि पूर्व के दिनों में सैरात के बंदोबस्ती की राशि कई लोग नहीं देते थे। इसको लेकर नगर निगम की बैठक में निर्णय लिया गया की सैरात के बंदोबस्ती की राशि एक मुश्त जमा करने पर ही परवाना निर्गत किया जाएगा। वितीय वर्ष 2024-25 में जो भी व्यक्ति सैरात की पुरी राशि नहीं दिए हैं। उन्हें तीन-तीन दिनों पर नगर निगम द्वारा नोटिस दिया जाएगा, ताकि वे अपनी बकाया राशि निगम को जमा कर दें।

उक्त बैठक में नगर आयुक्त अंजू कुमारी, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश कुमार, रत्नेश कुमार, स्वछता पदाधिकारी दिव्य विकास कुमार एवं विकास कुमार, उपनगर आयुक्त सुश्री कोमल कुमारी, वार्ड-19 के पार्षद पारस नाथ सिंह, वार्ड-40 के पार्षद राजीव कुमार, वार्ड – 6 की पार्षद मालती सिंह, वार्ड-22 की पार्षद रेखा जैन, वार्ड- 33 की पार्षद आशा देवी मौजूद थी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular