Homeबिहारआराशादी के सालगिरह के दिन ही असम राइफल जवान की मौत

शादी के सालगिरह के दिन ही असम राइफल जवान की मौत

शादी के सालगिरह के दिन ही उजड़ गया मांग का सिंदूर, पत्नी हेवांती देवी का रो-रोकर बुरा हाल

Mahesh Kumar Ram: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव में शुक्रवार की शाम तबियत बिगडने से असम राइफल जवान की मौत हो गई।

  • हाइलाइट्स: Mahesh Kumar Ram
    • तबीयत बिगडने से असम राइफल जवान की मौत
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव में शुक्रवार की शाम घटी घटना

आरा,बिहार। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव में शुक्रवार की शाम तबियत बिगडने से असम राइफल जवान की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत जवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव निवासी स्व.शंकर राम के 57 वर्षीय पुत्र महेश कुमार राम है। वह असाम राइफल में जवान थे। वर्तमान में जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के थथैला में पोस्टेड थे।

इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह गुरुवार जम्मू कश्मीर से छुट्टी लेकर वापस गांव लौटे थे। शुक्रवार की दोपहर खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोए थे। शुक्रवार की शाम जब वह सोकर उठे, तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन पहले उन्हें आरा शहर के मौलाबाग स्थित निजी अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को उनके शादी का सालगिरह था। जहां एक तरफ उनकी पत्नी और घर के अन्य सदस्य उनकी सालगिरह की तैयारी कर रहे थे और खुशियां मना रहे थे। अचानक उनके मौत की खबर मिलते हैं खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया। देखते ही देखते घर मे गाने-बजाने की जगह रोने-धोने की अवाज गूंजने लगी। घटना के बाद उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस दिन वह शादी के बंधन में बंधी थी, उसी दिन उनकी मांग का सिंदूर उजड़ जाएगा।

बताया जाता है कि मृत जवान अपने दो भाईव एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी हेवांती देवी, पांच पुत्री नीलम, रूबी, आंचल, गुड़िया, सुप्रिया एवं एक पुत्र मनीष है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular