Homeआरा भोजपुरशाहपुरजमीनी विवाद में चली लाठी, मरचईया डेरा गांव के चार जख्मी

जमीनी विवाद में चली लाठी, मरचईया डेरा गांव के चार जख्मी

जमीनी विवाद में बाप-बेटा समेत चार की पिटाई

Marchaiya Dera: भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के मरचईया डेरा गांव में जमीन विवाद में बाप-बेटा समेत चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई।

  • हाइलाइट: Marchaiya Dera
    • जमीनी विवाद में बाप-बेटा समेत चार की पिटाई

आरा,बिहार: भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के मरचईया डेरा गांव में जमीन विवाद में बाप-बेटा समेत चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। उससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में मरचईया के डेरा गांव निवासी श्री यादव, उनके पुत्र कृष्णा यादव,रामजी यादव और सरोज यादव शामिल हैं।

रामजी यादव ने बताया कि दस वर्ष पूर्व उनके पट्टीदार शिवाजीत यादव के बीच जमीन का बंटवारा पांच द्वारा किया जा चुका है। इस वर्ष जनवरी माह में शिवाजीत यादव द्वारा उन लोगों के घर में घुसकर मारपीट की गयी थी। उसे लेकर उनके द्वारा शिवाजीत यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

उसे लेकर उन लोगों के बीच विवाद चला आ रहा है। पट्टीदार द्वारा अपने हिस्से की जमीन पर घर बना बनवा दिया गया है। लेकिन जब रामजी यादव अपने हिस्से की जमीन पर घर बना रहा था। तभी पट्टीदार कहने लगा कि इतना जमीन छोड़ कर घर बनाना। उसे लेकर गुरुवार की पंचायत बुलायी गयी थी।

उसी दौरान शिवाजीत यादव भड़क उठा और हाथापाई शुरू कर दी। वे लोग बचाव करने गए तो शिवाजीत यादव और उसके परिवार के अन्य लोगों द्वारा सभी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular