Homeबिहारआरा भोजपुरमारपीट में जख्मी युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

मारपीट में जख्मी युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव स्थित बिहटा बालू घाट पर बीते 25 फरवरी को घटी थी घटना

Pukan Paswan Dharmapura: भोजपुर जिला अंतर्गत इमादपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में चार माह पूर्व हुए मारपीट में जख्मी युवक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Pukan Paswan Dharmapura
    • इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव स्थित बिहटा बालू घाट पर बीते 25 फरवरी को घटी थी घटना

आरा,बिहार। भोजपुर जिला अंतर्गत इमादपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में चार माह पूर्व हुए मारपीट में जख्मी युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सोमवार की शाम उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी करीमन पासवान का 18 वर्षीय पुत्र पुकन कुमार उर्फ पुकुल कुमार है। वह पेशे से मजदूर था।

इधर, मृतक के पिता करीमन पासवान ने बताया कि उनका पुत्र बिहटा गांव स्थित बालू घाट पर मजदूरी करता था और गांव के ही ट्रैक्टर ड्राइवर पवन पासवान के पास उसकी मजदूरी का सात सौ रुपया बकाया था। बीते 25 फरवरी को जब उसने अपना पैसा उससे मांग रहा था तो पवन पासवान द्वारा उसे गर्दन पर लात से मारा दिया गया था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जख्मी हालात में वह उसे धर्मपुरा गांव स्थित पुल के पास रखकर भाग गया था।

26 फरवरी की सुबह जब वह खेत से वापस घर लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि धर्मपूरा गांव स्थित पुल पर भीड़ लगी है। जब उन्होंने पास में जाकर देखा तो वह उनका बेटा था। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए तरारी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे पीएमसीएच ले गए और दो महीना इलाज करने के बाद उसे घर ले आए थे। इसी बीच सोमवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।

Pukan Paswan Dharmapura: इमादपुर थाना में 8 अप्रैल को दर्ज कराई थी प्राथमिकी

वहीं दूसरी तरफ मृतक के पिता करीमन पासवान ने गांव के ही पवन पासवान पर सात सौ रुपए बकाए मजदूरी के विवाद को लेकर अपने बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है वहीं उन्होंने इस संबंध में बताया कि इलाजरत होने कारण उनके द्वारा इमादपुर थाना में 8 अप्रैल को पवन पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां सियामुनी देवी व दो भाई टेंगर, सूरज एवं एक बहन रिंकी देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां सियामुनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular