Homeबिहारआराभोजपुर में ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत

भोजपुर में ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत

मृतक आरा टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव निवासी स्व.जगलाल चौधरी के पुत्र भगवान चौधरी हैं

Bhagwan Chaudhary: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव स्थित बगीचे में सोमवार की शाम ताड़ के पेड़ से गिरकर एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Bhagwan Chaudhary
    • मृतक आरा टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव निवासी स्व.जगलाल चौधरी के पुत्र भगवान चौधरी हैं

भोजपुर,बिहार। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव स्थित बगीचे में सोमवार की शाम ताड़ के पेड़ से गिरकर एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव वार्ड नंबर-3 निवासी स्व.जगलाल चौधरी के 55 वर्षीय पुत्र भगवान चौधरी हैं। वह ताड़ के पेड़ से ताड़ी फल उतरकर बेचने का काम करते थे।

Bhagwan Chaudhary: ताड़ के पेड़ से सीधे नीचे गिर पड़े, घटनास्थल पर ही मौत

इधर, मृतक के मोहल्लेवासी सह अधिवक्ता श्याम बिहारी चौधरी ने बताया कि सोमवार की शाम वह बरहबतरा स्थित बगीचे में ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ रहे थे। चढ़ने के क्रम में उन्होंने सोचा कि उसकी डाल को पकड़ कर और ऊपर चढ़ जाए। उसी दौरान वह असंतुलित होकर ताड़ के पेड़ से नीचे गिर पड़े। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद बगीचे में खेल रहे बच्चों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी मौत हो चुकी है। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रीता देवी व पांच पुत्र सुरेश, महेश, सोनू, अजय, सूरज एवं एक पुत्री ज्योति है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी रीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular