Homeआरा भोजपुरशाहपुरभारी भ्रष्टाचार, छह माह के भीतर ही टूटकर बिखर गई शाहपुर में...

भारी भ्रष्टाचार, छह माह के भीतर ही टूटकर बिखर गई शाहपुर में पीसीसी सड़क

घटिया सड़क निर्माण और जेई (Junior Engineer) की लापरवाही से लोगों में भारी असंतोष

Shahpur Road Construction: शाहपुर नगर पंचायत में घटिया सड़क निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है, जिसमें विभागीय ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी की गई है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Shahpur Road Construction
    • घटिया सड़क निर्माण और जेई (Junior Engineer) की लापरवाही से लोगों में भारी असंतोष
    • ठेकेदार के साथ मिलीभगत का आरोप, लोगों द्वारा तत्काल जांच और उचित कार्रवाई की मांग

आरा,बिहार। भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-01 में घटिया सड़क निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है, जिसमें विभागीय ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी की गई है। घटिया निर्माण के कारण, सड़क छह महीने के भीतर ही कई जगहों से टूटकर बिखर गई है। स्थानीय लोगों में भारी असंतोष है। स्थानीय लोग नगर पंचायत के जेइ और ठेकेदार के बीच मिलीभगत का परिणाम मान रहे हैं।

प्राक्कलन बोर्ड का न लगाया जाना: सड़क निर्माण से पहले ठेकेदार द्वारा प्राक्कलन बोर्ड (Estimation Board) नहीं लगाया गया है, जिससे परियोजना का नाम, लागत विवरण और समय-सीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पाई है। यह पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है।

निम्न गुणवत्ता का निर्माण: घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस सड़क की मोटाई 6 इंच होनी चाहिए थी, लेकिन ठेकेदार ने केवल डेढ़ से दो इंच की ढलाई की है। इस घटिया निर्माण के कारण, सड़क छह महीने के भीतर ही कई जगहों से टूटकर बिखर गई है।

शाहपुर में घटिया सड़क निर्माण, छह माह के भीतर ही टूटकर बिखर गई

नगर पंचायत की लापरवाही: लोगों का आरोप है कि यह सब नगर पंचायत द्वारा बरती गई अनियमितता का परिणाम है। जब नगर पंचायत के जेई (Junior Engineer) को फोन किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, जिससे लोगों में और अधिक असंतोष है।

लोगों का आक्रोश: घटिया सड़क निर्माण और नगर पंचायत की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों में भारी असंतोष है। वे इस अनियमितता को शाहपुर नगर पंचायत और ठेकेदार के बीच मिलीभगत का परिणाम मान रहे हैं। लोगों का कहना है की इस मामले में तत्काल जांच और उचित कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोका जा सके।

नोट: शाहपुर नगर पंचायत की इस पीसीसी सड़क की पूरी जानकारी जल्द ही अपडेट की जायगी।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular