Homeआरा भोजपुरबिहियाएसडीएम ने किया नाला निर्माण व सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण

एसडीएम ने किया नाला निर्माण व सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण

एसडीएम संजीत कुमार ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

State Highway 102 Bihiya: जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार ने बिहिया-धरहरा SH-102 पर नाला और सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।

  • हाइलाइट्स: State Highway 102 Bihiya
    • एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

      आरा,बिहार। भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजीत कुमार ने स्टेट हाईवे 102 (बिहिया-धरहरा) के पास जलजमाव की समस्या से निजात पाने के लिए चल रहे नाला निर्माण कार्य और सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर एसडीएम जगदीशपुर के साथ पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, नगर पंचायत बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी, जगदीशपुर और बिहिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगदीशपुर अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular