Homeआरा भोजपुरकोइलवरछह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित धराया

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित धराया

पकड़ा गया आरोपित पीड़िता के पिता का चचेरा भाई निकला

Geedha rape case: भोजपुर जिला अंतर्गत गीधा थाना क्षेत्र में रिश्ते को तारतार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां रिश्ते में चाचा ने अपनी ही छह साल की चचेरी भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

  • हाइलाइट्स:Geedha rape case
    • पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी माँ को दी, जिसके बाद बवाल मच गया

कोइलवर आरा,बिहार। भोजपुर जिला अंतर्गत गीधा थाना क्षेत्र में रिश्ते को तारतार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां रिश्ते में चाचा ने अपनी ही छह साल की चचेरी भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब की है। जब बच्ची घर मे अकेली थी। इसी बीच मौका देखकर आरोपित उसके घर मे घुस गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती कर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

Geedha rape case: पकड़ा गया आरोपित पीड़िता के पिता का चचेरा भाई निकला

इधर, घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी माँ को दी, जिसके बाद बवाल मच गया। घटना के बाद बौखलाए पीड़िता के परिजनों ने आरोपित की खोजबीन शुरू की।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही गीधा थाना हरकत में आई और आरोपित की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू की। गीधा थानाध्यक्ष उमूस सलमा के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित पीड़िता के पिता का चचेरा भाई ही है।

इधर, आरोपित के पकड़े जाने के बाद गीधा थानाध्यक्ष उमूस सलमा ने उसे थाने लाकर पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता का फर्द बयान दर्ज कराया जा रहा था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular