Homeआरा भोजपुरपीरोभोजपुर में नकली मोबिल फैक्ट्री का उदभेदन, एक गिरफ्तार

भोजपुर में नकली मोबिल फैक्ट्री का उदभेदन, एक गिरफ्तार

'काले तेल' के कारोबार में संलिप्त एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Fake Mobil factory exposed: ईमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप खुर्द गांव के भोला अंसारी मकान के में नकली मोबिल बनाने का काला कारोबार फल फूल रहा था।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Fake Mobil factory exposed
    • ड्रम में रखा लगभग 600 लीटर नकली मोबिल बरामद

पीरो आरा,बिहार। भोजपुर के इमादपुर थाना की पुलिस ने नकली मोबिल ऑयल फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। ‘काले तेल’ के कारोबार में संलिप्त एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि ईमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप खुर्द गांव के भोला अंसारी के मकान में नकली मोबिल बनाने का काला कारोबार फल फूल रहा था।

मोबिल मैनेजमेंट प्रा.लि. के सीनियर इंवेस्टीगेटर ऑफिसर सन्नी घोष की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की, तो नकली फैक्टरी का काला कारोबार देखकर उसके होश उड़ गए गए। अपर थानाघ्यक्ष रामसुन्दर यादव व सुधीर ने कहा कि मोआप ख़ुर्द गांव से जले-थक्के हुए चिकनाई वाले तेल से डुप्लीकेट ल्यूब्रिकेंट ऑयल बनाने वाली इनहाउस फैक्ट्ररी का उदभेदन किया गया है।

कंपनी के पदाधिकारी सन्नी घोष के अनुसार, पहले सर्वे करके गए थे। पता चला कि मोआप खुर्द गाँव में भोला अंसारी के मकान में नकली मोबिल बनाने का काम किया जा रहा है। इस बात की सूचना उन्होंने पीरो एसडीपीओ के.के. सिह को दी। एएसपी के आदेश पर इमादपुर थानाध्यक्ष सुनीत कुमार ने पुलिस बल के साथ तुरंत छापेमारी की।

Fake Mobil factory exposed ‘काले तेल’ के कारोबार का खुलासा

इस दौरान करीब छहः ड्रम में रखा लगभग 600 लीटर नकली मोबिल बरामद हुआ। हीरो व कैस्ट्रोल,गल्फ मोबिल का एक लीटर का खाली जार स्टीकर भारी संख्या में बरामद हुआ। जार की गिनती पूरी नहीं हो पाई थी। मोबिल बनानेवाली मशीन, पैकिग मशीन व अन्य उपकरण को पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही फैक्टरी को सिल करके ताले जड़ दिए।

थानाध्यक्ष के अनुसार, जिस मकान में फैक्टरी चल रही थी, उसमे नकली मोबिल बनाने वाला शख्स ऐनूल हक के पुत्र सनौवर उर्फ सनवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक भोला अंसारी के मकान में किरायेदार है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular