Homeभोजपुरबड़हाराबड़हरा थानाध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद लाइन क्लोज

बड़हरा थानाध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद लाइन क्लोज

डीआइजी के आदेश पर एसपी की ओर से कार्रवाई

SHO Shaileshwar Prasad: भोजपुर जिला अंतर्गत बड़हरा थाना के प्रभारी शैलेश्वर प्रसाद के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

  • हाइलाइट:
    • कर्तव्यहीनता पर बड़ी कार्रवाई
    • पुलिस अधीक्षक राज ने किया लाइन हाजिर

आरा,बिहार। भोजपुर जिला अंतर्गत बड़हरा थाना के प्रभारी शैलेश्वर प्रसाद के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने उन्हें उनके पद से हटा कर लाइन हाजिर कर दिया है। शैलेश्वर प्रसाद पर कर्तव्यहीनता और अपने कार्यक्षेत्र के मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

SHO Shaileshwar Prasad: डीआइजी के आदेश पर एसपी की ओर से कार्रवाई

इस कार्रवाई के पीछे शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश का भी स्पष्टीकरण शामिल है। डीआईजी के आदेश पर एसपी राज ने त्वरित एक्शन लेते हुए यह आदेश जारी किया। पुलिस महकमे में इसे एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कर्तव्य में उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular