Homeबिहारआराबड़कागांव महादलित टोला में विकास कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

बड़कागांव महादलित टोला में विकास कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

डीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं जानी

Barkagaon Mahadalit Tola: भोजपुर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बुधवार को उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव स्थित महादलित टोला का दौरा किया।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • डीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं जानी

आरा,बिहार: भोजपुर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बुधवार को उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव स्थित महादलित टोला का दौरा किया। यह दौरा डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत पूर्व में की गई घोषणाओं के आलोक में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु किया गया।

Barkagaon Mahadalit Tola: ग्रामीणों का संतोष

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय, पीसीसी पथ, तथा हाल ही में विकसित की जा रही लाइब्रेरी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की जांच की और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं जानी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अभियान के तहत हुए कार्यों से टोले में सकारात्मक बदलाव आया है, जिसे लेकर उन्होंने प्रशासन के प्रति संतोष और आभार प्रकट किया।

Bijay singh

सराहनीय पहल और सम्मान: इस दौरान एक प्रेरणादायक पहल की जानकारी भी सामने आई, जब ग्रामीणों ने बताया कि टोले की एक महिला निःस्वार्थ भाव से प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय पहुंचाने का कार्य करती हैं। इस मानवीय सेवा को सराहते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में डीआरडीए निदेशक, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी उदवंतनगर, अंचलाधिकारी उदवंतनगर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular